Aaj Ka Panchang: पढ़ें 13 दिसंबर 2020 का पंचांग, मासिक शिवरात्रि आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज 13 दिसंबर दिन रविवार है। आज मासिक शिवरात्रि है। मार्गशीर्ष शिवरात्रि के दिन आपको भगवान शिव तथा माता पार्वती जी की पूजा विधिपूर्वक करनी चाहिए।
Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज 13 दिसंबर दिन रविवार है। आज के दिन भद्रा प्रातःकाल से दोपहर तक है, वहीं राहुकाल शाम के समय में है। आज मासिक शिवरात्रि है। मार्गशीर्ष शिवरात्रि के दिन आपको भगवान शिव तथा माता पार्वती जी की पूजा विधिपूर्वक करनी चाहिए। आज रविवार के दिन आपको सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए और उनको जल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है और कार्य क्षेत्र में इसका अच्छा प्रभाव देखने को मिल सकता है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
आज का पंचांग
दिन: रविवार, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि।
आज का दिशाशूल: पश्चिम।
आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।
आज की भद्रा: प्रात: 03:55 बजे से दोपहर 02:20 बजे तक।
विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतु मार्गशीर्ष मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी 24 घंटे 45 मिनट तक, तत्पश्चात् अमावस्या अनुराधा नक्षत्र 25 घंटे 40 मिनट तक, तत्पश्चात् ज्येष्ठा नक्षत्र सुकर्मा योग 08 घंटे 17 मिनट तक, तत्पश्चात् धृति योग वृश्चिक में चंद्रमा।
सूर्योदय और सूर्यास्त
आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 07 बजकर 05 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 26 मिनट पर होगा।
चंद्रोदय और चंद्रास्त
चंद्रोदय 14 दिसंबर को सुबह 06 बजकर 29 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त उसी शाम 04 बजकर 19 मिनट पर होगा।
आज का शुभ समय
अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 55 मिनट से दोपहर 12 बजकर 36 मिनट तक।
अमृत काल: आज शाम 04 बजकर 19 मिनट से शाम 05 बजकर 45 मिनट तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 59 मिनट से दोपहर 02 बजकर 40 मिनट तक।
आज मार्गशीर्ष कृष्ण चतुर्दशी है। आज आपको भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। यह आपके लिए कल्याणकारी रहेगा। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।