Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 13 अप्रैल 2021 का पंचांग, चैत्र नवरात्रि आज से, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज से नौ दुर्गा की आराधना का पावन पर्व चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ हो रहा है। आज शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना होगी और मां शैलपुत्री की पूजा विधि विधान से की जाएगी।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 13 Apr 2021 06:55 AM (IST)Updated: Tue, 13 Apr 2021 07:23 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 13 अप्रैल 2021 का पंचांग, चैत्र नवरात्रि आज से, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 13 अप्रैल 2021 का पंचांग, चैत्र नवरात्रि आज से, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज 13 अप्रैल 2021 और दिन मंगलवार है। आज से नौ दुर्गा की आराधना का पावन पर्व चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ हो रहा है। आज शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना होगी और मां शैलपुत्री की पूजा विधि विधान से की जाएगी। आज प्रात: से दोपहर तक सर्वार्थ ​सिद्धि योग और अमृत ​सिद्धि योग बना हुआ है। आज मंगलवार का दिन है तो आज के दिन आप राम भक्त हनुमान जी की भी आराधना करें। उनकी पूजा से व्यक्ति के सभी संकट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: गुड़ी पड़वा, वासंतिक नवरात्रि।

विशेष: विक्रम संवत 2078 प्रारंभ, सूर्य मेष में और मंगल मिथुन में।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, वसंत ऋतु चैत्र मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा 10 घंटे 17 मिनट तक, तत्पश्चात् द्वितीया अश्वनी नक्षत्र 14 घंटे 19 मिनट तक, तत्पश्चात् भरणी नक्षत्र विषकुंभ योग 15 घंटे 15 मिनट तक, तत्पश्चात् प्रीति योग मेष में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 58 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 06 बजकर 46 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय प्रात: 06 बजकर 44 मिनट पर हुआ है। चंद्र का अस्त शाम को 07 बजकर 55 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 56 मिनट से दोपहर 12 बजकर 47 मिनट तक।

सर्वार्थ ​सिद्धि योग: आज सुबह 05 बजकर 58 मिनट से दोपहर 02 बजकर 20 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से दोपहर 03 बजकर 21 मिनट तक।

अमृत ​सिद्धि योग: आज सुबह 05 बजकर 58 मिनट से दोपहर 02 बजकर 20 मिनट तक।

अमृत काल: आज सुबह 06 बजकर 17 मिनट से सुबह 08 बजकर 04 मिनट तक।

आज चैत्र शुक्ल प्रतिपदा है। आज चैत्र नवरात्रि के पहले दिन आपको दुर्गा चालीसा, दुर्गा सप्तशती का पाठ और मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करना चाहिए। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.