Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 12 नवंबर 2021 का पंचांग, आंवला नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल

Aaj Ka Panchang हिन्दी पंचांग के अनुसार आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज 12 नवंबर 2021 और दिन शुक्रवार है। आज आंवला नवमी है। आज के दिन आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है। आंवला नवमी को अक्षय नवमी भी कहते हैं।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Fri, 12 Nov 2021 08:41 AM (IST)Updated: Fri, 12 Nov 2021 08:41 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 12 नवंबर 2021 का पंचांग, आंवला नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज 12 नवंबर 2021 और दिन शुक्रवार है। आज आंवला नवमी है। आज के दिन आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है। आंवला नवमी को अक्षय नवमी भी कहते हैं। आंवला नवमी का व्रत करने से प्राप्त पुण्य और फल अक्षय होता है, उसका कभी क्षय नहीं होता। आज शुक्रवार के दिन आपको माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। उनकी कृपा से जीवन में धन और समृद्धि आती है। आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, नवमी तिथि।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

विशेष: पंचक, अष्टमी तिथि क्षय।

आज का पर्व एवं त्योहार: अक्षय नवमी, कुष्माण्ड नवमी या आंवला।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, शरद ऋतु कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की नवमी 29 घंटे 32 मिनट तक, तत्पश्चात् दशमी धनिष्ठा नक्षत्र 14 घंटे 54 मिनट तक, तत्पश्चात् कृतिका नक्षत्र धु्रव योग 27 घंटे 15 मिनट तक, तत्पश्चात् व्याघात योग कुंभ में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज आंवला नवमी के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 41 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 29 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

चंद्रोदय आज दोपहर 01 बजकर 48 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय आज देर रात 01 बजकर 02 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

ध्रुव योग: 13 नवंबर को प्रात: तड़के 03 बजकर 17 मिनट तक।

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से दोपहर 02 बजकर 36 मिनट तक।

रवि योग: आज दोपहर 02 बजकर 54 मिनट से अगले दिन प्रात: 06 बजकर 42 मिनट तक।

आज कार्तिक शुक्ल नवमी है। आज शुक्रवार को लक्ष्मी स्तोत्र और लक्ष्मी चालीसा का पाठ करना चाहिए। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.