Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: जानिए 12 जनवरी 2022 का पंचाग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang Aaj Ka Panchang आज 12 जनवरी बुधवार का दिन है। हिन्दी पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। आज बुधवार होने के कारण इस दिन भगवान गणेश और बुध ग्रह के पूजन का विधान है।

By Jeetesh KumarEdited By: Published: Tue, 11 Jan 2022 07:07 PM (IST)Updated: Wed, 12 Jan 2022 09:04 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: जानिए 12 जनवरी 2022 का पंचाग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: जानिए 12 जनवरी 2022 का पंचाग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: आज 12 जनवरी, बुधवार का दिन है। हिन्दी पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। आज बुधवार होने के कारण इस दिन भगवान गणेश और बुध ग्रह के पूजन का विधान है। इस दिन गणेश जी के निमित्त व्रत रखा जाता है। गणेश जी का पूजन दोपहर काल में करना शुभ माना जाता है।मान्यता है बुधवार के दिन गणेश पूजन करने से जीवन की सभी समस्याओं का निराकरण होता है। ज्योतिषशास्त्र में बुधवार का दिन बुध ग्रह को समर्पित माना जाता है। जिन लोगों की कुण्डली में बुध ग्रह संबंधी कोई दोष हो उन्हें इस दिन बुध के उपाय करने चाहिए। साथ ही 12 जनवरी के दिन स्वामी विवेकानंद की जयंती भी मनाई जाती है। इस दिन को देश में युवा दिवस के रूप में भी जाना जाता है। इसके साथ ही आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांगः

आज 12 जनवरी 2022 का पंचांग

आज का दिशाशूल: उत्तर।

विशेष: स्वामी विवेकानंद जयंती।

आज का पर्व एवं त्योहार: शाम्ब दशमी।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतु पौष मास शुक्ल पक्ष की दशमी 16 घंटे 50 मिनट तक, तत्पश्चात् एकादशी भरणी नक्षत्र 14 घंटे तक, तत्पश्चात् कृतिका नक्षत्र साध्य योग 12 घंटे 37 मिनट तक, तत्पश्चात् शुभ योग मेष में चंद्रमा 20 घंटे 46 मिनट तक तत्पश्चात् वृष में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बज कर 41 मिनट पर होगा , वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 56 मिनट पर दिल्ली में होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

चंद्रोदय आज दिन में 02 बजकर 28 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन 01 बजकर 52 मिनट है।

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्तः प्रातः 04 बजकर 15 मिनट से 04 बजकर 58 मिनट तक रहेगा।

अभिजित मुहूर्त: कोई नहीं

विजय मुहूर्त: आज दोपहर 02 बजकर 31 मिनट से शाम 03 बजकर 24 मिनट तक।

अमृत काल: आज रात्रि को 07 बजकर 08 मिनट से लेकर रात्रि को 08 बजकर 55 मिनट तक।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.