Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 12 जनवरी 2021 का पंचांग, पौष अमावस्या तिथि आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang हिन्दी पंचांग के अनुसार आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। आज 12 जनवरी 2021 और दिन मंगलवार है। अमावस्या के दिन स्नान और दान का विशेष महत्व होता है। इस दिन दान करने से कई गुणा पुण्य प्राप्त होता है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 12 Jan 2021 05:30 AM (IST)Updated: Tue, 12 Jan 2021 07:43 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 12 जनवरी 2021 का पंचांग, पौष अमावस्या तिथि आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 12 जनवरी 2021 का पंचांग, पौष अमावस्या आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। आज 12 जनवरी 2021 और दिन मंगलवार है। अमावस्या के दिन स्नान और दान का विशेष महत्व होता है। इस दिन दान करने से कई गुणा पुण्य प्राप्त होता है। अमावस्या के दिन पितरों का श्राद्ध कर्म भी करना उत्तम होता है। तिथि आज लग रही है, लेकिन अमावस्या स्नान, दान आदि कल होगा। आज मंगलवार के दिन आपको संकटमोचन हनुमान जी की विधि विधान से पूजा करनी चाहिए। हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, बजरंग बाण का पाठ करना मंगलकारी होता है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, पौष मास, कृष्ण पक्ष, अमावस्या तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

विशेष: स्वामी विवेकानंद जयंती।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्राद्ध की अमावस्या।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंतऋतु पौष मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी 12 घंटे 23 मिनट तक, तत्पश्चात् अमावस्या मूल नक्षत्र 07 घंटे 38 मिनट तक, तत्पश्चात् पूर्वाआषाढ़ा नक्षत्र व्याघात योग 26 घंटे 47 मिनट तक, तत्पश्चात् हर्षण योग धनु में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 07 बजकर 15 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 44 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज के दिन चंद्रोदय का समय प्राप्त नहीं हो रहा है। चंद्र का अस्त आज शाम 04 बजकर 51 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 09 मिनट से दोपहर 12 बजकर 51 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 14 मिनट से दोपहर 02 बजकर 56 मिनट तक।

अमृत काल: देर रात 01 बजकर 49 मिनट से 13 जनवरी के तड़के 03 बजकर 20 मिनट तक।

आज पौष अमावस्या है। आज मंगलवार के दिन आप व्रत हैं, तो आपको संकटमोचन बजरंगबली की पूजा करने के साथ व्रत का पाठ करना चाहिए। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.