Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 12 दिसंबर 2020 का पंचांग, शनि प्रदोष व्रत आज, जानें मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल

Panchang 12 December 2020 आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज 12 दिसंबर दिन शनिवार है। सुबह 07 बजे तक द्वादशी तिथि थी। आज शनि प्रदोष व्रत है। आज के दिन प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा विधि विधान से की जाती है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sat, 12 Dec 2020 07:15 AM (IST)Updated: Sat, 12 Dec 2020 04:15 PM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 12 दिसंबर 2020 का पंचांग, शनि प्रदोष व्रत आज, जानें मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल
Aaj Ka Panchang: शनि प्रदोष व्रत आज, जानें मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल

Panchang 12 December 2020: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज 12 दिसंबर दिन शनिवार है। सुबह 07 बजे तक द्वादशी तिथि थी। आज शनि प्रदोष व्रत है। आज के दिन प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा विधि विधान से की जाती है। व्रत रखने वाले लोग प्रदोष व्रत की कथा सुनते हैं। शनिवार के दिन आपको हनुमान जी तथा शनि देव की भी आराधना करनी चाहिए। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: शनि प्रदोष।

विशेष: त्रयोदशी तिथि क्षय।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतु मार्गशीर्ष मास कृष्ण पक्ष की द्वादशी 07 घंटे 03 मिनट तक, तत्पश्चात् त्रयोदशी विशाखा नक्षत्र 28 घंटे 05 मिनट तक, तत्पश्चात् अनुराधा नक्षत्र अतिगण्ड योग 12 घंटे 06 मिनट तक, तत्पश्चात् सुकर्मा योग तुला में चंद्रमा 22 घंटे 41 मिनट तक तत्पश्चात् वृश्चिक में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज प्रदोष व्रत के दिन सूर्योदय प्रात:काल 07 बजकर 05 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 25 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

चंद्रोदय 13 दिसंबर को प्रात:काल 05 बजकर 19 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त उसी दिन दोपहर 03 बजकर 33 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 54 मिनट से दोपहर 12 बजकर 36 मिनट तक।

अमृत काल: आज रात 08 बजकर 10 मिनट से रात 09 बजकर 36 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 58 मिनट से दोपहर 02 बजकर 40 मिनट तक।

आज मार्गशीर्ष कृष्ण त्रयोदशी है। आज शनिवार को हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, बजरंग बाण और हनुमान जी के प्रभावशाली मंत्रों का जाप करना कल्याणकारी माना जाता है।। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.