Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 12 अप्रैल 2021 का पंचांग, सोमवती अमावस्या आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज चैत्र मास की अमावस्या तिथि है। आज 12 अप्रैल 2021 और दिन सोमवार है। आज सोमवार होने के कारण यह सोमवती अमावस्या है। इस दिन नदी में स्नान दान और श्राद्ध कर्म का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन पितरों को प्रसन्न किया जाता है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 12 Apr 2021 06:26 AM (IST)Updated: Mon, 12 Apr 2021 08:59 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 12 अप्रैल 2021 का पंचांग, सोमवती अमावस्या आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 12 अप्रैल 2021 का पंचांग, सोमवती अमावस्या आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। आज 12 अप्रैल 2021 और दिन सोमवार है। आज सोमवार होने के कारण यह सोमवती अमावस्या है। इस दिन नदी में स्नान, दान और श्राद्ध कर्म का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन पितरों को प्रसन्न किया जाता है। आज पंचक भी लगा है, जो दिन में साढ़े 11 बजे तक है। सोमवार के दिन आपको भगवान सदाशिव की पूजा करनी चाहिए। उनकी कृपा से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, अमावस्या तिथि।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: स्नान, दान की अमावस्या, सोमवती अमावस्या।

विशेष: पंचक प्रात: 11:30 बजे तक।

विक्रम संवत 2077 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, वसंत ऋतु चैत्र मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या 08 घंटे 01 मिनट तक, तत्पश्चात् प्रतिपदा रेवती नक्षत्र 11 घंटे 29 मिनट तक, तत्पश्चात् अश्वनी नक्षत्र वैधृति योग 14 घंटे 27 मिनट तक, तत्पश्चात् विषकुंभ योग मीन में चंद्रमा 11 घंटे 30 मिनट तक तत्पश्चात् मेष में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 59 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 06 बजकर 45 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

चंद्रोदय 13 अप्रैल को प्रात: 06 बजकर 14 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त 13 अप्रैल को शाम 07 बजकर 02 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 56 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक।

अमृत काल: आज ​प्रात: 08 बजकर 51 मिनट से सुबह 10 बजकर 37 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से दोपहर 03 बजकर 21 मिनट तक।

आज चैत्र कृष्ण अमावस्या है। आज सोमवार के दिन शिव पूजा में बेलपत्र, भांग, धतूरा और मदार का प्रयोग करें। शिव चालीसा, शिव पुराण और शिव मंत्रों का जाप करना अत्यंत मंगलकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.