Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 11 नवंबर 2021 का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज 11 नवंबर 2021 और दिन गुरुवार है। आज भद्रा प्रात से ही प्रारंभ हो रही है जो शाम तक रहेगी। आज गुरुवार को देव गुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Thu, 11 Nov 2021 08:42 AM (IST)Updated: Thu, 11 Nov 2021 08:42 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 11 नवंबर 2021 का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 11 नवंबर 2021 का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज 11 नवंबर 2021 और दिन गुरुवार है। आज भद्रा प्रात: से ही प्रारंभ हो रही है, जो शाम तक रहेगी। आज रात से पंचक भी प्रारंभ हो रहा है, जो 16 नवंबर तक रहेगा। आज गुरुवार के दिन आपको देव गुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। इन दोनों की कृपा से कुंडली में गुरु दोष दूर होता है। मनोकामनाएं पूरी होती हैं और माता लक्ष्मी भी प्रसन्न रहती हैं। आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

विशेष: पंचक (रात्रि के 02:52 बजे से 16 नवंबर को रात्रि के 08:15 बजे पर समाप्त)

आज की भद्रा: प्रात: 06:50 बजे से शाम 06:21 बजे तक।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, शरद ऋतु कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की सप्तमी 06 घंटे 50 मिनट तक, तत्पश्चात् अष्टमी श्रवण नक्षत्र 14 घंटे 59 मिनट तक, तत्पश्चात् धनिष्ठा नक्षत्र गण्ड योग 06 घंटे 42 मिनट तक, तत्पश्चात् वृद्धि योग मकर में चंद्रमा 26 घंटे 52 मिनट तक तत्पश्चात् कुंभ में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 41 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 29 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

चंद्रोदय आज दोपहर 01 बजकर 08 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय आज रात 12 बजे है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से दोपहर 02 बजकर 36 मिनट तक।

अमृत काल: 12 नवंबर को प्रात: 04 बजकर 32 मिनट से सुबह 06 बजकर 08 मिनट तक।

आज कार्तिक शुक्ल सप्तमी है। आज गुरुवार को विष्णु चालीसा, विष्णु सहस्रनाम, विष्णु पुराण आदि का पाठ करना चाहिए। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.