Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 11 जून 2021 का पंचांग, आज है करवीर व्रत, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज 11 जून 2021 और दिन शुक्रवार है। आज करवीर व्रत है। आज के दिन सूर्य देव और कनेर के वृक्ष की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि करवीर व्रत अत्यंत फलदायी होता है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Fri, 11 Jun 2021 07:14 AM (IST)Updated: Fri, 11 Jun 2021 07:14 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 11 जून 2021 का पंचांग, आज है करवीर व्रत, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 11 जून 2021 का पंचांग, आज है करवीर व्रत, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज 11 जून 2021 और दिन शुक्रवार है। आज करवीर व्रत है। आज के दिन सूर्य देव और कनेर के वृक्ष की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि करवीर व्रत अत्यंत फलदायी होता है, इसके प्रभाव से व्यक्ति के सभी संकट मिट जाते हैं और उसे सूर्यलोक में स्थान प्राप्त होता है। इस व्रत को सरस्वती, सत्यभामा, सावित्री और दमयंती जैसी महान स्‍त्रियों ने भी किया था। आज शुक्रवार के दिन आपकों माता लक्ष्मी और मां दुर्गा की आराधना करनी चाहिए। माता लक्ष्मी धन, ऐश्वर्य, सुख और समृद्धि देने वाली हैं और मां दुर्गा समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति करने वाली हैं। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा तिथि।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: करवीर व्रत।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, ग्रीष्म ऋतु ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा 18 घंटे 31 मिनट तक, तत्पश्चात् द्वितीया मृगसिरा नक्षत्र 14 घंटे 31 मिनट तक, तत्पश्चात् आद्रा नक्षत्र सूल योग 08 घंटे 37 मिनट तक, तत्पश्चात् गण्ड योग मिथुन में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 23 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 07 बजकर 19 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय प्रात: 05 बजकर 49 मिनट पर हुआ है। चंद्र के अस्त का समय आज रात 08 बजकर 17 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 53 मिनट से दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक। विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 40 मिनट से दोपहर 03 बजकर 36 मिनट तक।

निशिता मुहूर्त: रात 12 बजकर 01 मिन से देर रात 12 बजकर 41 मिनट तक।

आज ज्येष्ठ शुक्ल प्रतिपदा है। आज शुक्रवार के दिन दुर्गा चालीसा, लक्ष्मी चालीसा और मां दुर्गा एवं माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.