Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: जानिए 11 जनवरी 2022 का पंचाग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज 11 जनवरी मंगलवार का दिन है। हिन्दी पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। मंगलवार का दिन संकटमोचक हनुमान जी के पूजन को समर्पित है। इस दिन हनुमान जी का पूजन करने से जीवन के सभी संकट दूर होते हैं।

By Jeetesh KumarEdited By: Published: Tue, 11 Jan 2022 05:00 AM (IST)Updated: Tue, 11 Jan 2022 05:00 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: जानिए 11 जनवरी 2022 का पंचाग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: जानिए 11 जनवरी 2022 का पंचाग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: आज 11 जनवरी, मंगलवार का दिन है। हिन्दी पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। मंगलवार का दिन संकटमोचक हनुमान जी के पूजन को समर्पित है। इस दिन हनुमान जी का पूजन करने से जीवन के सभी कष्ट और संकट दूर होते हैं। पवनपुत्र हनुमान जी को मंगलमूर्ति और संकटमोचक कहा जाता है। इस दिन हनुमान जी के मंत्रों और स्तुति का पाठ करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। मंगलवार के दिन हनुमान जी का पूजन करने से मंगलदोष भी समाप्त होते हैं। मंगलवार का दिन मंगल ग्रह का भी दिन माना जाता है। इस दिन मंगल ग्रह संबंधी दोष दूर करने के उपाय करने के लिए उपयुक्त दिन है। इसके साथ ही आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

prime article banner

आज का पंचांगः

आज 11 जनवरी 2022 का पंचांग

आज का दिशाशूल: उत्तर।

विशेष: शुक्र उदय पूर्व में।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतु पौष मास शुक्ल पक्ष की नवमी 14 घंटे 22 मिनट तक, तत्पश्चात् दशमी अश्र्वनी नक्षत्र 11 घंटे 10 मिनट तक, तत्पश्चात् भरणी नक्षत्र सिद्धि योग 10 घंटे 55 मिनट तक, तत्पश्चात् साध्य योग मेष में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बज कर 40 मिनट पर होगा , वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 56 मिनट पर दिल्ली में होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

चंद्रोदय आज शाम को 01 बजकर 37 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन 01 बजकर 15 मिनट है।

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्तः प्रातः 04 बजकर 14 मिनट से 04 बजकर 57 मिनट तक रहेगा।

अभिजित मुहूर्त: आज सुबह 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 44 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: आज दोपहर 02 बजकर 31 मिनट से शाम 03 बजकर 24 मिनट तक।

अमृत काल: ज्ञात नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.