Aaj Ka Panchang: पढ़ें 11 जनवरी 2021 का पंचांग, पौष मासिक शिवरात्रि आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज 11 जनवरी 2021 और दिन सोमवार है। आज त्रयोदशी तिथि दोपहर 02 बजकर 33 मिनट तक है उसके बाद से चतुर्दशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। ऐसे में मासिक शिवरात्रि का व्रत आज रखा जाएगा।
Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज 11 जनवरी 2021 और दिन सोमवार है। आज त्रयोदशी तिथि दोपहर 02 बजकर 33 मिनट तक है, उसके बाद से चतुर्दशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। ऐसे में मासिक शिवरात्रि का व्रत आज रखा जाएगा। मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव की विधि विधान से पूजा की जाती है। शिव पुराण, शिव चालीसा का पाठ करना मंगलकारी होता है। आज भद्रा दोपहर में चतुर्दशी तिथि के प्रारंभ से ही लग रही है, जो देर रात तक रहेगी। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
आज का पंचांग
दिन: सोमवार, पौष मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि।
आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
आज का दिशाशूल: पूर्व।
आज की भद्रा: दोपहर 02:33 बजे से रात्रि के 01:28 बजे तक।
विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंतऋतु पौष मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी 14 घंटे 33 मिनट तक, तत्पश्चात् चतुर्दशी ज्येष्ठा नक्षत्र 09 घंटे 10 मिनट तक, तत्पश्चात् मूल नक्षत्र वृद्धि योग 08 घंटे 40 मिनट तक, तत्पश्चात् धु्रव योग वृश्चिक में चंद्रमा 09 घंटे 10 मिनट तक तत्पश्चात् धनु में।
सूर्योदय और सूर्यास्त
आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 07 बजकर 15 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 43 मिनट पर होगा।
चंद्रोदय और चंद्रास्त
आज का चंद्रोदय 12 जनवरी को सुबह 06 बजकर 22 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त उसी दिन दोपहर 03 बजकर 52 मिनट पर होगा।
आज का शुभ समय
अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 08 मिनट से दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 14 मिनट से दोपहर 02 बजकर 56 मिनट तक।
अमृत काल: देर रात 01 बजकर 38 मिनट से 12 जनवरी को तड़के 03 बजकर 08 मिनट तक।
आज पौष कृष्ण त्रयोदशी है। आज मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव शंकर को बेलपत्र, मदार, भांग, धतूरा, गाय का दूध और गंगाजल अवश्य अर्पित करें। आज भगवान शिव के मंत्रों का जाप करना भी उत्तम होता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।