Aaj Ka Panchang: पढ़ें 10 जून 2021 का पंचांग, वट सावित्री व्रत, सूर्य ग्रहण और शनि जयंती आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। आज 10 जून 2021 और दिन गुरुवार है। आज वट सावित्री व्रत है। आज ज्येष्ठ अमावस्या है और आज साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण भी लग रहा है आज शनि जयंती भी मनाई जा रही है।
Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। आज 10 जून 2021 और दिन गुरुवार है। आज का दिन धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। आज वट सावित्री व्रत है। आज ज्येष्ठ अमावस्या है और आज साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण भी लग रहा है, हालांकि भारत में यह आंशिक होगा। ज्येष्ठ अमावस्या को ही शनि देव का जन्म हुआ था, इसलिए आज शनि जयंती भी मनाई जा रही है। आज गुरुवार के दिन आपको श्रीहरि विष्णु की आराधना करनी चाहिए। उनको पीले पुष्प, फल, पीले वस्त्र और पीले रंग की मिठाई का भोग लगाना चाहिए। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
आज का पंचांग
दिन: गुरुवार, ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, अमावस्या तिथि।
आज का दिशाशूल: दक्षिण।
आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।
ग्रहण: सूर्य ग्रहण भारत में अदृश्य।
आज का पर्व एवं त्योहार: स्नानदान की अमावस्या, बरगदाही, वट सावित्री व्रत।
विशेष: शनि जयंती।
विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, ग्रीष्म ऋतु ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या 16 घंटे 23 मिनट तक, तत्पश्चात् प्रतिपदा रोहिणी नक्षत्र 11 घंटे 45 मिनट तक, तत्पश्चात् मृगसिरा नक्षत्र धृति योग 07 घंटे 47 मिनट तक, तत्पश्चात् सूल योग वृष में चंद्रमा 25 घंटे 10 मिनट तक तत्पश्चात् मिथुन में।
सूर्योदय और सूर्यास्त
आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 23 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 07 बजकर 19 मिनट पर होगा।
चंद्रोदय और चंद्रास्त
आज के चंद्रोदय का समय प्राप्त नहीं है। चंद्र के अस्त का समय आज शाम 07 बजकर 23 मिनट पर है।
आज का शुभ समय
अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 53 मिनट से दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 40 मिनट से दोपहर 03 बजकर 36 मिनट तक।
अमृत काल: आज सुबह 08 बजकर 09 मिनट से सुबह 09 बजकर 57 मिनट तक। उसके बाद 11 जून को प्रात: 04 बजकर 42 मिनट से सुबह 06 बजकर 29 मिनट तक।
आज ज्येष्ठ अमावस्या है। आज गुरुवार के दिन विष्णु चालीसा, विष्णु सहस्रनाम और भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करना अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।