Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 10 फरवरी 2021 का पंचांग, मासिक शिवरात्रि आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी है। आज 10 फरवरी 2021 और दिन बुधवार है। आज मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधि विधान से पूजा की जाती है। आज का दिन शिव परिवार की पूजा के लिए बहुत श्रेष्ठ है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Wed, 10 Feb 2021 06:57 AM (IST)Updated: Wed, 10 Feb 2021 07:46 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 10 फरवरी 2021 का पंचांग, मासिक शिवरात्रि आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 10 फरवरी 2021 का पंचांग, मासिक शिवरात्रि आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज 10 फरवरी 2021 और दिन बुधवार है। आज मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधि विधान से पूजा की जाती है। आज का दिन शिव परिवार की पूजा के लिए बहुत श्रेष्ठ है क्योंकि आज बुधवार को गणेश जी की भी पूजा होती है। ऐसे में इस मासिक शिवरात्रि को आप शिव परिवार की पूजा करें। उनकी कृपा से जीवन में सुख समृद्धि आएगी और दुखों का नाश होगा। आज रटन्ती कालिका पूजा भी होती है। आज दोपहर तक भद्रा रहेगी। बुध वक्री रहेंगे और षटग्रही योग बन रहा है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, माघ मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज की भद्रा: दोपहर 01 बजकर के 35 मिनट तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: रटन्ती कालिका पूजा, मासिक शिवरात्रि।

विशेष: बुध वक्री, षटग्रही योग।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु माघ मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी 25 घंटे 10 मिनट तक, तत्पश्चात् अमावस्या उत्तराआषाढ़ा नक्षत्र 14 घंटे 12 मिनट तक, तत्पश्चात् श्रवण नक्षत्र सिद्धि योग 07 घंटे 21 मिनट तक, तत्पश्चात् व्यतिपात योग मकर में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 07 बजकर 03 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 06 बजकर 08 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय 11 फरवरी को सुबह 06 बजकर 52 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त उसी दिन शाम को 04 बजकर 41 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज ऐसा कोई मुहूर्त नहीं है।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 26 मिनट से दोपहर 03 बजकर 10 मिनट तक।

अमृत काल: आज सुबह 07 बजकर 55 मिनट से सुबह 09 बजकर 29 मिनट तक। इसके पश्चात 11 फरवरी को प्रात: 03 बजकर 44 मिनट से सुबह 05 बजकर 20 मिनट तक।

आज माघ कृष्ण चतुर्दशी है। आज के दिन शिव चालीसा, शिव पुराण, भगवन शिव के मन्त्रों का जाप, गणेश वंदना, गणेश मंत्रों का जाप आदि करना अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.