Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 10 दिसंबर 2020 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Panchang 10 December 2020 हिन्दी पंचांग के अनुसार आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि दिन गुरुवार है। आज 10 दिसंबर है। आज दोपहर तक भद्रा लगी हुई है। राहुकाल भी दोपहर में है। आज आप पीले फूल से भगवान विष्णु की पूजा करें।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Thu, 10 Dec 2020 05:48 AM (IST)Updated: Thu, 10 Dec 2020 04:37 PM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 10 दिसंबर 2020 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 10 दिसंबर 2020 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Panchang 10 December 2020: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि दिन गुरुवार है। आज 10 दिसंबर है। आज दोपहर तक भद्रा लगी हुई है। राहुकाल भी दोपहर में है। शुक्र वृश्चिक राशि में गोचर करने जा रहा है। आज गुरुवार का दिन भगवान विष्णु तथा देव गुरु बृहस्पति की पूजा करने के लिए समर्पित है। आज आप पीले फूल से भगवान विष्णु की पूजा करें। चने की दाल तथा गुड़ का भोग लगाएं। ऐसा करने से कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती है। आज के दिन अपने गुरु का आशीर्वाद लेना भी उत्तम माना जाता है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, दशमी तिथि।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज की भद्रा: दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

विशेष: शुक्र वृश्चिक राशि में।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतु मार्गशीर्ष मास कृष्ण पक्ष की दशमी 12 घंटे 52 मिनट तक, तत्पश्चात् एकादशी हस्त नक्षत्र 10 घंटे 51 मिनट तक, तत्पश्चात् चित्रा नक्षत्र सौभाग्य योग 19 घंटे 55 मिनट तक, तत्पश्चात् शोभन योग कन्या में चंद्रमा 21 घंटे 52 मिनट तक तत्पश्चात् तुला में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 07 बजकर 03 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 25 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

चंद्रोदय 11 दिसंबर को तड़के 03 बजकर 03 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त दोपहर 02 बजकर 15 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 53 मिनट से दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक।

अमृत काल: 11 दिसंबर को तड़के 02 बजकर 57 मिनट से प्रात: 04 बजकर 25 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 58 मिनट से दोपहर 02 बजकर 39 मिनट तक।

आज मार्गशीर्ष कृष्ण दशमी है। आज गुरुवार के दिन भगवत गीता, विष्णु सहस्रनाम और उनके मंत्रों का जाप करना मंगलकारी होता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.