Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 09 नवंबर 2021 का पंचांग, सौभाग्य पंचमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल

Aaj Ka Panchang आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। आज 09 नवंबर 2021 और दिन मंगलवार है। आज सौभाग्य पंचमी है जिस लाभ पंचमी भी कहते हैं। आज रवि योग में सौभाग्य पंचमी है। आज छठ पूजा का दूसरा दिन है जिसे खरना कहा जाता है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 09 Nov 2021 08:25 AM (IST)Updated: Tue, 09 Nov 2021 08:25 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 09 नवंबर 2021 का पंचांग, सौभाग्य पंचमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 09 नवंबर 2021 का पंचांग, सौभाग्य पंचमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। आज 09 नवंबर 2021 और दिन मंगलवार है। आज सौभाग्य पंचमी है, जिस लाभ पंचमी भी कहते हैं। आज रवि योग में सौभाग्य पंचमी है। आज छठ पूजा का दूसरा दिन है, जिसे खरना कहा जाता है। आज सौभाग्य पंचमी के दिन भगवान शिव शंकर और विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा करते हैं। सौभाग्य पंचमी को इनकी पूजा करने से शुभ और सौभाग्य में वृद्धि होती है। मनाकामनाएं पूरी होती हैं। आज मंगलवार को आपको संकटमोचन हनुमान जी की भी आराधना करनी चाहिए। उनकी कृपा से सभी संकट दूर होते हैं और कुंडली में व्याप्त मंगल दोष भी दूर होता है। आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: सौभाग्य पंचमी, खरना।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, शरद ऋतु कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की पंचमी 10 घंटे 36 मिनट तक, तत्पश्चात् षष्ठी पूर्वाआषाढ़ा नक्षत्र 17 घंटे तक, तत्पश्चात् उत्तराआषाढ़ा नक्षत्र धृति योग 12 घंटे 06 मिनट तक, तत्पश्चात् सूल योग धनु में चंद्रमा 22 घंटे 37 मिनट तक तत्पश्चात् मकर में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 39 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 31 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

चंद्रोदय आज दिन में 11 बजकर 27 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय आज रात 09 बजकर 50 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक।

रवि योग: आज शाम 05 बजे से अगले ​दिन 10 नवंबर को प्रात: 06 बजकर 40 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से दोपहर 02 बजकर 37 मिनट तक।

अमृत काल: आज दोपहर 12 बजकर 34 मिनट से दोपहर 02 बजकर 02 मिनट तक।

आज कार्तिक शुक्ल पंचमी है। आज मंगलवार को हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और बजरंग बाण का पाठ करना उत्तम रहता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.