Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 09 जून 2021 का पंचांग, सर्वार्थ सिद्धि योग आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज 09 जून 2021 और दिन बुधवार है। आज पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बना हुआ है। आज बुधवार को आपको विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Wed, 09 Jun 2021 07:30 AM (IST)Updated: Wed, 09 Jun 2021 07:30 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 09 जून 2021 का पंचांग, सर्वार्थ सिद्धि योग आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 09 जून 2021 का पंचांग, सर्वार्थ सिद्धि योग आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज 09 जून 2021 और दिन बुधवार है। आज पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बना हुआ है। आज बुधवार को आपको विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए। पूजा में गणेश जी को मोदक और दूर्वा अर्पित करना उत्तम माना जाता है। आज दोपहर लगभग 2 बजे के बाद से अमावस्या तिथि प्रारंभ हो जाएगी। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, ग्रीष्म ऋतु ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी 13 घंटे 59 मिनट तक, तत्पश्चात् अमावस्या कृतिका नक्षत्र 08 घंटे 44 मिनट तक, तत्पश्चात् रोहिणी नक्षत्र सुकर्मा योग 06 घंटे 47 मिनट तक, तत्पश्चात् धृति योग वृष में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 23 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 07 बजकर 18 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय कल 10 जून को प्रात: 05 बजकर 05 मिनट पर होगा। चंद्र के अस्त का समय उसी दिन शाम 06 बजकर 28 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज ऐसा कोई मुहूर्त प्राप्त नहीं है।

सर्वार्थ सिद्धि योग: आज पूरे दिन है।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 40 मिनट से दोपहर 03 बजकर 35 मिनट तक।

अमृत काल: आज सुबह 06 बजकर 01 मिनट से सुबह 07 बजकर 50 मिनट तक।

आज ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्दशी है। आज बुधवार के दिन श्री गणेश चालीसा का पाठ करना और गणेश जी के मंत्रों का जाप करना अत्यंत शुभकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.