Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 09 फरवरी 2021 का पंचांग, माघ प्रदोष व्रत आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang हिन्दी पंचांग के अनुसार आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज 09 फरवरी 2021 और दिन मंगलवार है। आज माघ मास का भौम प्रदोष व्रत है। आज प्रदोष व्रत के दिन आपको भगवन शिव तथा माता पार्वती की विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 09 Feb 2021 05:30 AM (IST)Updated: Tue, 09 Feb 2021 05:48 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 09 फरवरी 2021 का पंचांग, माघ प्रदोष व्रत आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 09 फरवरी 2021 का पंचांग, माघ प्रदोष व्रत आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज 09 फरवरी 2021 और दिन मंगलवार है। आज माघ मास का भौम प्रदोष व्रत है। आज प्रदोष व्रत के दिन आपको भगवन शिव तथा माता पार्वती की विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए। देवों के देव महादेव को धतूरा, भांग, मदार, बेलपत्र आदि अर्पित करना चाहिए। भौम प्रदोष व्रत करने से व्यक्ति कर्ज से मुक्त होता है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, माघ मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज की भद्रा: रात्रि के 02:06 बजे से 10 फरवरी दोपहर 01:35 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: भौम प्रदोष व्रत।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु माघ मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी 26 घंटे 06 मिनट तक, तत्पश्चात् चतुर्दशी पूर्वाआषाढ़ा नक्षत्र 14 घंटे 39 मिनट तक, तत्पश्चात् उत्तराआषाढ़ा नक्षत्र वज्र योग 09 घंटे 10 मिनट तक, तत्पश्चात् सिद्धि योग धनु में चंद्रमा 20 घंटे 31 मिनट तक तत्पश्चात् मकर में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 07 बजकर 04 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 06 बजकर 07 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय 10 फरवरी को सुबह 06 बजकी 05 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त उसी दिन दोपहर 03 बजकर 39 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से दोपहर 12 बजकर 58 मिनट तक।

अमृत काल: सुबह 09 बजकर 59 मिनट से दिन में 11 बजकर 33 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 26 मिनट से दोपहर 03 बजकर 10 मिनट तक।

आज माघ कृष्ण त्रयोदशी है। आज मंगलवार के दिन आपको संकटमोचन हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। पूजा के समय हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और बजरंग बाण का पाठ करना कल्याणकारी माना जाता है। उनके मन्त्रों का जाप भी मंगलकारी होता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.