Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 09 दिसंबर 2020 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Panchang 09 December 2020 आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। आज 09 दिसंबर दिन बुधवार है। आज देर रात से भद्रा लग रही है जो कल दोपहर तक रहेगी। आज दोपहर से सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है जो कल सुबह तक रहेगा।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Wed, 09 Dec 2020 07:22 AM (IST)Updated: Wed, 09 Dec 2020 11:04 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 09 दिसंबर 2020 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 09 दिसंबर 2020 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Panchang 09 December 2020: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। आज 09 दिसंबर दिन बुधवार है। आज देर रात से भद्रा लग रही है, जो कल दोपहर तक रहेगी। आज का राहुकाल दोपहर में लग रहा है, वहीं आज उत्तर दिशा के लिए दिशाशूल है। आज दोपहर से सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है, जो कल सुबह तक रहेगा। आज बुधवार को विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा करनी चाहिए। उनको दूर्वा और मोदक का भोग लगाना चाहिए। वे भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं और उनके संकटों का नाश करते हैं। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, नवमी तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज की भद्रा: रात 02 बजकर 05 मिनट से 10 दिसंबर को दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतु मार्गशीर्ष मास कृष्ण पक्ष की नवमी 15 घंटे 18 मिनट तक, तत्पश्चात् दशमी उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र 12 घंटे 33 मिनट तक, तत्पश्चात् हस्त नक्षत्र आयुष्मान योग 22 घंटे 43 मिनट तक, तत्पश्चात् सौभाग्य योग कन्या में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 07 बजकर 03 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 25 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज के दिन चंद्रोदय देर रात 01 बजकर 58 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त अगले दिन 10 दिसंबर गुरुवार को दोपहर 01 बजकर 39 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज के दिन ऐसा कोई मुहूर्त नहीं है।

सर्वार्थ सिद्धि योग: आज दोपहर 12 बजकर 33 मिनट से कल 10 दिसंबर को प्रात: 07 बजकर 03 मिनट तक।

अमृत काल: कल 10 दिसंबर को प्रात:काल 05 बजकर 17 मिनट से सुबह 06 बजकर 46 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 57 मिनट से दोपहर 02 बजकर 39मिनट तक।

आज मार्गशीर्ष कृष्ण नवमी है। आज बुधवार के दिन गणेश चालीसा, गणेश मंत्र आदि का जाप करना मंगलकारी होता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.