Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 09 अगस्त 2021 का पंचांग, सावन सोमवार व्रत आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज सावन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है। आज 09 अगस्त 2021 और दिन सोमवार है। आज सावन माह का तीसरा सोमवार व्रत है। आज लोग व्रत रहते हैं और भगवान​ शिव की आराधना करते हैं। शिव कृपा से व्यक्ति के सभी मनोरथ सिद्ध होते हैं।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 09 Aug 2021 07:33 AM (IST)Updated: Mon, 09 Aug 2021 07:49 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 09 अगस्त 2021 का पंचांग, सावन सोमवार व्रत आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 09 अगस्त 2021 का पंचांग, सावन सोमवार व्रत आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

 Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज सावन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज 09 अगस्त 2021 और दिन सोमवार है। आज सावन माह का तीसरा सोमवार व्रत है। आज के दिन लोग व्रत रहते हैं और भगवान​ शिव की आराधना करते हैं। शिव कृपा से व्यक्ति के सभी मनोरथ सिद्ध होते हैं। सावन माह में शिव परिवार की आराधना करने से व्यक्ति के सभी कष्टों और संकटों का समाधान हो जाता है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, श्रावण मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा तिथि।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: सावन सोमवार व्रत, रोटकव्रतारंभ।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, उत्तरगोल, वर्षा ऋतु श्रावण मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा 18 घंटे 57 मिनट तक, तत्पश्चात् द्वितीया आश्लेषा नक्षत्र 09 घंटे 50 मिनट तक, तत्पश्चात् मघा नक्षत्र वरियान योग 22 घंटे 14 मिनट तक, तत्पश्चात् परिघ योग कर्क में चंद्रमा 09 घंटे 50 मिनट तक तत्पश्चात् सिंह में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 03 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 47 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय सुबह 06 बजकर 29 मिनट पर हुआ है। चंद्र के अस्त का समय आज शाम 07 बजकर 36 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 32 मिनट से दोपहर 03 बजकर 23 मिनट तक।

अमृत काल: आज सुबह 09 बजकर 42 मिनट से दिन में 11 बजकर 20 मिनट तक।

आज सावन शुक्ल प्रतिपदा है। आज सोमवार के दिन शिव चालीसा, शिव पुराण आदि का पाठ करना चाहिए और शिव जी के मंत्रों का जाप करना चाहिए। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.