Aaj Ka Panchang: पढ़ें 08 सितंबर 2021 का पंचांग, सर्वार्थ सिद्धि और शुभ योग आज, जानें राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज 08 सितंबर 2021 और दिन बुधवार है। आज शुभ योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। शुभ योग आज प्रात से रात तक है जबकि सर्वार्थ सिद्धि योग दोपहर से रात तक है।
Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज 08 सितंबर 2021 और दिन बुधवार है। आज शुभ योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। शुभ योग आज प्रात: से रात तक है, जबकि सर्वार्थ सिद्धि योग दोपहर से रात तक है। आज बुधवार को गणेश जी की अराधना करना उत्तम होता है। गणपति आपके सभी कार्यों को बिना विघ्न पूरा करने में मदद करते हैं। बुध दोष शांति के लिए भी आज उपाय कर सकते हैं। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
आज का पंचांग
दिन: बुधवार, भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, द्वितीया तिथि।
आज का दिशाशूल: उत्तर।
आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।
विशेष: प्रतिपदा तिथि की क्षय।
आज का पर्व एवं त्योहार: भाद्रपद शुक्ल पक्ष प्रारंभ।
विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, उत्तरगोल, वर्षा ऋतु भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया 26 घंटे 34 मिनट तक, तत्पश्चात् तृतीया उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र 15 घंटे 56 मिनट तक, तत्पश्चात् हस्त नक्षत्र शुभ योग 22 घंटे 36 मिनट तक, तत्पश्चात् शुक्ल योग कन्या में चंद्रमा।
सूर्योदय और सूर्यास्त
आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 03 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 34 मिनट पर होगा।
आज का शुभ समय
शुभ योग: आज प्रात: से रात 11 बजकर 37 मिनट तक। उसके बाद शुक्ल योग।
सर्वार्थ सिद्धि योग: आज दोपहर 03 बजकर 56 मिनट से अगले दिन प्रात: 06 बजकर 03 मिनट तक।
अभिजित मुहूर्त: आज ऐसा कोई मुहूर्त नहीं है।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 24 मिनट से दोपहर 03 बजकर 14 मिनट तक।
अमृत काल: आज सुबह 09 बजकर 05 मिनट से सुबह 10 बजकर 36 मिनट तक।
चंद्रोदय और चंद्रास्त
आज का चंद्रोदय सुबह 07 बजकर 05 मिनट पर हुआ है। चंद्र के अस्त का समय आज शाम 07 बजकर 43 मिनट पर है।
आज भाद्रपद शुक्ल द्वितीया है। आज बुधवार को गणेश चालीसा, गणेश स्तोत्र आदि का पाठ करना चाहिए। गणेश जी के मंत्रों का जाप भी मंगलकारी होता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।