Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 08 अक्टूबर 2021 का पंचांग, आज करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल

Aaj Ka Panchang हिन्दी पंचांग के अनुसार आज आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज 08 अक्टूबर 2021 और दिन शुक्रवार है। आज शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन है। आज के दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Fri, 08 Oct 2021 08:11 AM (IST)Updated: Fri, 08 Oct 2021 08:11 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 08 अक्टूबर 2021 का पंचांग, आज करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 08 अक्टूबर 2021 का पंचांग, आज करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज 08 अक्टूबर 2021 और दिन शुक्रवार है। आज शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन है। आज के दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। आज आप मां ब्रह्मचारिणी के बीज मंत्र ​का भी जाप कर उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं। आज शाम से रवि योग बन रहा है, जो अगले दिन प्रात:काल तक है। आज शुक्रवार के दिन आपको माता लक्ष्मी की भी पूजा करनी चाहिए। माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, तो व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि, धन, वैभव का आगमन होता है। आज नवरात्रि के दूसरे दिन के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, द्वितीया तिथि।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

आज का व्रत: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, उत्तरगोल, वर्षा ऋतु आश्विन मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया 10 घंटे 49 मिनट तक, तत्पश्चात् तृतीया स्वाती नक्षत्र 18 घंटे 59 मिनट तक, तत्पश्चात् विशाखा नक्षत्र विषकुंभ योग 22 घंटे 03 मिनट तक, तत्पश्चात् प्रीति योग तुला में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 18 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 59 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय सुबह 08 बजकर 03 मिनट पर हुआ है। चंद्र के अस्त का समय आज शाम 07 बजकर 29 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 32 मिनट तक।

रवि योग: आज शाम 06 बजकर 59 मिनट से अगले दिन 09 अक्टूबर को प्रात: 06 बजकर 18 मिनट तक।

अमृत काल: आज दिन में 11 बजे से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 05 मिनट से दोपहर 02 बजकर 52 मिनट तक।

आज आश्विन शुक्ल द्वितीया है। आज शुक्रवार को लक्ष्मी स्तोत्र, लक्ष्मी चालीसा आदि का पाठ करना चाहिए। माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप भी कल्याणकारी होता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.