Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 08 जनवरी 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang हिन्दी पंचांग के अनुसार आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। आज 08 जनवरी 2021 और दिन शुक्रवार है। आज का राहुकाल सुबह से दोपहर तक है वहीं आज की भद्रा दिन में 1051 बजे से लेकर रात तक है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Fri, 08 Jan 2021 05:30 AM (IST)Updated: Fri, 08 Jan 2021 01:54 PM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 08 जनवरी 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 08 जनवरी 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। आज 08 जनवरी 2021 और दिन शुक्रवार है। आज का राहुकाल सुबह से दोपहर तक है, वहीं आज की भद्रा दिन में 10:51 बजे से लेकर रात तक है। आज शुक्रवार के दिन आपको माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। उनकी कृपा से आपके परिवार में धन, समृद्धि, वैभव आदि आ सकता है। इस आप मां दुर्गा तथा शीतला माता की भी आराधना कर सकते हैं। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, पौष मास, कृष्ण पक्ष, दशमी तिथि।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

आज की भद्रा: प्रात: 10:51 बजे से रात्रि के 09:41 बजे तक।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंतऋतु पौष मास कृष्ण पक्ष की दशमी 21 घंटे 41 मिनट तक, तत्पश्चात् एकादशी स्वाती नक्षत्र 14 घंटे 13 मिनट तक, तत्पश्चात् विशाखा नक्षत्र धृति योग 18 घंटे 10 मिनट तक, तत्पश्चात् सूल योग तुला में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 07 बजकर 15 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 41 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय 09 जनवरी के तड़के 03 बजकर 02 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त उसी दिन दोपहर 01 बजकर 29 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 07 मिनट से दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 12 मिनट से दोपहर 02 बजकर 54 मिनट तक।

अमृत काल: 09 जनवरी दिन शनिवार को प्रात:काल 04 बजकर 21 मिनट से सुबह 05 बजकर 50 मिनट तक।

आज पौष कृष्ण दशमी है। आज के दिन आप माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप कर सकते हैं। शुक्रवार के दिन जो लोग मां दुर्गा का व्रत रखते हैं, उनको मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करना चाहिए। आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.