Aaj Ka Panchang: पढ़ें 08 अगस्त 2020 का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल, पंचक एवं राहुकाल
Panchang 08 August 2020 हिन्दी पंचांग के अनुसार आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और दिन शनिवार है।
Panchang 08 August 2020: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और दिन शनिवार है। आज के दिन आप शनि देव की पूजा कर सकते हैं। शनिवार के दिन शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करना शुभ माना जाता है। वहीं, शनिवार के दिन हनुमान जी की भी पूजा की जाती है। आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
आज का पंचांग
दिन: शनिवार, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी तिथि।
आज का राहुकाल: प्रात: 09 बजे से 10:30 बजे तक।
आज का दिशाशूल: पूर्व।
विशेष: पंचक
विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायण, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष की पंचमी 28 घंटे 19 मिनट तक, तत्पश्चात् षष्ठी उत्तरभाद्रपद नक्षत्र 16 घंटे 12 मिनट तक, तत्पश्चात् रेवती नक्षत्र सुकर्मा योग 05 घंटे 55 मिनट तक, तत्पश्चात् धृति मीन में चंद्रमा।
सूर्योदय और सूर्यास्त
08 अगस्त को सूर्योदय सुबह 05 बजकर 46 मिनट पर और सूर्यास्त शाम को 07 बजकर 06 मिनट पर होगा।
चंद्रोदय और चंद्रास्त
आज शनिवार दिन चंद्रोदय रात में 10 बजकर 07 मिनट पर होगा और चंद्र का अस्त अगले दिन सुबह 09 बजकर 45 मिनट पर होना है।
आज का शुभ समय
अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 53 मिनट तक।
अमृत काल: सुबह 10 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 39 मिनट तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 40 मिनट से दोपहर 03 बजकर 33 मिनट तक।
आज भाद्रपद कृष्ण पंचमी है। आज के दिन शनि देव के प्रभावों को कम करने के लिए विशेष उपाय किए जाते हैं। मंदिरों में हनुमान जी को सिंदूर का चोला अर्पित किया जाता है। कुछ लोग लाल रंग की लंगोट भी हनुमान जी को अर्पित करते हैं। भाद्रपद मास के पांचवे दिन आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।