Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 07 सितंबर 2021 का पंचांग, पिठोरी अमावस्या आज, जानें मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल

Aaj Ka Panchang आज भाद्रपद मास की अमावस्या तिथि है। आज 07 सितंबर 2021 और दिन मंगलवार है। आज भाद्रपद अमावस्या है जिसे पिठोरी अमावस्या या कुशग्रहणी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। अमावस्या को पितरों के निमित्त स्नान दान तर्पण पिंडदान श्राद्ध कर्म आदि किए जाते हैं।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 07 Sep 2021 08:23 AM (IST)Updated: Tue, 07 Sep 2021 08:23 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 07 सितंबर 2021 का पंचांग, पिठोरी अमावस्या आज, जानें मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 07 सितंबर 2021 का पंचांग, पिठोरी अमावस्या आज, जानें मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। आज 07 सितंबर 2021 और दिन मंगलवार है। आज भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या या कुशग्रहणी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। अमावस्या को पितरों के निमित्त स्नान, दान, तर्पण, पिंडदान, श्राद्ध कर्म आदि किए जाते हैं। आज बुधवार के दिन आप विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की भी आराधना कर सकते हैं। उनकी कृपा से आपके सभी कार्य बिना बाधा के पूरे होंगे। त्रिपुष्कर योग भी बन रहा है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा चंद्रोदय, सूर्योदय, चंद्रास्त, सूर्यास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, अमावस्या तिथि।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का पर्व एवं त्योहार: भौमवती अमावस्या, मौन व्रत, पिठोरी अमावस्या या कुशग्रहणी अमावस्या।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, उत्तरगोल, वर्षा ऋतु भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या 06 घंटे 22 मिनट तक, तत्पश्चात् प्रतिपदा पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र 17 घंटे 05 मिनट तक, तत्पश्चात् उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र साध्य योग 26 घंटे 21 मिनट तक, तत्पश्चात् शुभ योग सिंह में चंद्रमा 22 घंटे 50 मिनट तक तत्पश्चात् कन्या में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 02 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 36 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय प्रात: 06 बजकर 03 मिनट पर हुआ है। चंद्र के अस्त का समय आज शाम 07 बजकर 09 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 54 मिनट से दोपहर 12 बजकर 44 मिनट तक।

त्रिपुष्कर योग: कल प्रात: 04 बजकर 37 मिनट से सुबह 06 बजकर 03 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 24 मिनट से दोपहर 03 बजकर 15 मिनट तक।

अमृत काल: आज सुबह 10 बजकर 54 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक।

आज भाद्रपद अमावस्या है। आज बुधवार को आपको विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की चालीसा और उनके स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। गणेश जी के मंत्रों का जाप करना भी उत्तम रहेगा। आज आप कोई शुभ या मांगलिक कार्य करने जा रहे हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.