Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: आज से नवरात्रि प्रारंभ, जानें घट स्थापना का मुहूर्त, पढ़ें 07 अक्टूबर 2021 का पंचांग

Aaj Ka Panchang आज आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज 07 अक्टूबर 2021 और दिन गुरुवार है। आज से मां दुर्गा की पूजा का पावन पर्व शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ हुआ है। आज घटस्थापना या कलश स्थापना के साथ नवरात्रि व्रत प्रारंभ हो रहा है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Thu, 07 Oct 2021 08:10 AM (IST)Updated: Thu, 07 Oct 2021 09:45 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: आज से नवरात्रि प्रारंभ, जानें घट स्थापना का मुहूर्त, पढ़ें  07 अक्टूबर 2021 का पंचांग
Aaj Ka Panchang: आज से नवरात्रि प्रारंभ, जानें घट स्थापना का मुहूर्त, पढ़ें 07 अक्टूबर 2021 का पंचांग

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेडर के अनुसार, आज आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज 07 अक्टूबर 2021 और दिन गुरुवार है। आज से मां दुर्गा की पूजा का पावन पर्व शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ हुआ है। आज घटस्थापना या कलश स्थापना के साथ नवरात्रि व्रत और दुर्गा पूजा का प्रारंभ हो रहा है। आज से अगले 8 दिनों तक मां दुर्गा 9 स्वरुपों की विधि विधान से पूजा की जाएगी। इस वर्ष नवरात्रि 8 दिनों की है। आज नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है। मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए शारदीय नवरात्रि को सबसे उत्तम अवसर माना जाता है। मां दुर्गा की कृपा से आपके सभी संकट दूर होंगे और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। आज नवरात्रि के पहले दिन के पंचांग में शुभ मुहूर्त, कलश स्थापना मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

prime article banner

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा तिथि।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: शारदीय नवरात्रारंभ, कलश स्थापना।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, उत्तरगोल, वर्षा ऋतु आश्विन मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा 13 घंटे 47 मिनट तक, तत्पश्चात् द्वितीया चित्रा नक्षत्र 21 घंटे 13 मिनट तक, तत्पश्चात् स्वाती नक्षत्र वैधृति योग 25 घंटे 39 मिनट तक, तत्पश्चात् विषकुंभ योग कन्या में चंद्रमा 10 घंटे 18 मिनट तक तत्पश्चात् तुला में।

नवरात्रि 2021 घट स्थापना मुहूर्त

आज नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना या घट स्थापना के लिए कुछ मुहूर्त हैं, जिनमें अभिजित मुहूर्त को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। आइए जानते हैं नवरात्रि घट स्थापना के मुहूर्त के बारे मे।

कलश स्थापना प्रात: मुहूर्त: आज सुबह 06 बजकर 54 मिनट से सुबह 09 बजकर 14 मिनट तक।

कलश स्थापना अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 37 मिनट बजे से दोपहर 12 बजकर 23 मिनट तक।

कलश स्थापना विजय मुहूर्त: आज दोपहर 02 बजकर 06 मिनट से दोपहर 02 बजकर 53 मिनट तक।

आज का शुभ समय

अमृत काल: आज दोपहर 03 बजकर 23 मिनट से शाम 04 बजकर 50 मिनट तक।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज नवरात्रि के पहले दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 17 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजे होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय सुबह 06 बजकर 56 मिनट पर हुआ है। चंद्र के अस्त का समय आज शाम 06 बजकर 50 मिनट पर है।

आज आश्विन शुक्ल प्रतिपदा है। आज नवरात्रि के प्रथम दिन आपको दुर्गा चालीसा, दुर्गा सप्तशती आदि का पाठ करना चाहिए। नवरात्रि में मां दुर्गा के बीज मंत्रों का जाप करने से भी जीवन के कई कष्ट दूर होते हैं। मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है। आज गुरुवार के दिन आपको भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए और उनके मंत्रों का जाप करना चाहिए। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.