Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: 07 जनवरी 2022 का पंचांग, जानिए आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज 07 जनवरी शुक्रवार का दिन है। हिन्दी पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है।आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त राहुकाल दिशाशूल के अलावा सूर्योदय सूर्यास्त चंद्रोदय चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

By Jeetesh KumarEdited By: Published: Fri, 07 Jan 2022 05:00 AM (IST)Updated: Fri, 07 Jan 2022 09:01 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: 07 जनवरी 2022 का पंचांग, जानिए आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: 07 जनवरी 2022 का पंचांग, जानिए आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: आज 07 जनवरी, शुक्रवार का दिन है। हिन्दी पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। जो कि दिन में 11 बजकर 11 मिनट तक रहेगी इसके बाद षष्ठी तिथि लगेगी। आज शुक्रवार का दिन होने कारण आज मां लक्ष्मी और मां संतोषी के व्रत और पूजन का विधान होता है। मां लक्ष्मी के पूजन से धन-धान्य की प्राप्ति होती है तो मां संतोषी का व्रत भक्तों के सभी कष्ट और संकट दूर करता है। इसके साथ ही शुक्रवार के दिन शुक्र ग्रह संबंधित दोष दूर करने के लिए भी विशेष होता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस समय पंचक और खरमास चल रहा है, इसलिए इस काल में कोई शुभकार्य नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांगः

आज 7 जनवरी 2022 का पंचांग

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

विशेष: पंचक।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतु पौष मास शुक्ल पक्ष की पंचमी 11 घंटे 11 मिनट तक, तत्पश्चात् षष्ठी पूर्वभाद्रपद नक्षत्र 30 घंटे 20 मिनट तक, तत्पश्चात् उत्तरभाद्रपद नक्षत्र व्यतिपात योग 13 घंटे 11 मिनट तक, तत्पश्चात् वरियान योग कुंभ में चंद्रमा 24 घंटे 15 मिनट तक तत्पश्चात् मीन में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बज कर 37 मिनट पर होगा , वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 55 मिनट पर दिल्ली में होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

चंद्रोदय आज सुबह को 10 बजकर 09 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय शाम 10 बजकर 57 मिनट है।

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्तः प्रातः 04 बजकर 12 मिनट से 04 बजकर 55 मिनट तक रहेगा।

अभिजित मुहूर्त: आज सुबह 11 बजकर 50 मिनट से दोपहर 12 बजकर 43 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: आज दोपहर 02 बजकर 29 मिनट से शाम 03 बजकर 22 मिनट तक।

अमृत काल: आज रात्रि को 08 बजकर 50 मिनट से लेकर रात्रि को 10 बजकर 26 मिनट तक।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.