Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 07 दिसंबर 2020 का पंचांग, काल भैरव जयंती आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Panchang 07 December 2020 हिन्दी पंचांग के अनुसार आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज 07 दिसंबर दिन सोमवार है। आज भगवान शिव के अंश काल भैरव की जयंती है। इसे श्री महाकाल भैरव अष्टमी के नाम से भी जाना जाता है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 07 Dec 2020 06:24 AM (IST)Updated: Mon, 07 Dec 2020 02:39 PM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 07 दिसंबर 2020 का पंचांग, काल भैरव जयंती आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
पढ़ें 07 दिसंबर 2020 का पंचांग, काल भैरव जयंती आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Panchang 07 December 2020: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज 07 दिसंबर दिन सोमवार है। आज भगवान शिव के अंश काल भैरव की जयंती है। इसे श्री महाकाल भैरव अष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। आज के दिन काल भैरव की विधि विधान से पूजा की जाती है। उज्जैन, काशी समेत कई स्थानों पर आज के दिन महाकाल की सवारी निकाली जाती है। आज सोमवार का दिन वैसे भी भगवान शिव की आराधना के लिए समर्पित होता है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, सप्तमी तिथि।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: भैरव जयंती, श्रीमहाकाल भैरव अष्टमी।

आज की भद्रा: प्रात: 07:20 बजे समाप्त।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतु मार्गशीर्ष मास कृष्ण पक्ष की सप्तमी 18 घंटे 48 मिनट तक, तत्पश्चात् अष्टमी मघा नक्षत्र 14 घंटे 33 मिनट तक, तत्पश्चात् पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र विषकुंभ योग 28 घंटे 17 मिनट तक, तत्पश्चात् प्रीति योग सिंह में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 07 बजकर 01 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 24 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज के दिन चंद्रोदय देर रात 11 बजकर 52 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त अगले दिन 08 दिसंबर मंगलवार को दोपहर 12 बजकर 26 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक।

रवि योग: सुबह 07 बजकर 01 मिनट से दोपहर 02 बजकर 33 मिनट तक।

अमृत काल: आज दोपहर 12 बजकर 10 मिनट से दोपहर 01 बजकर 45 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 57 मिनट से दोपहर 02 बजकर 38 मिनट तक।

आज मार्गशीर्ष कृष्ण सप्तमी है। आज सोमवार के दिन शिव चालीसा, शिव पुराण और भगवान शिव के मंत्रों का जाप करना मंगलकारी होता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.