Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 07 अगस्त 2020 का पंचांग, आज है बहुला चतुर्थी, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Panchang 07 August 2020 हिन्दी पंचांग के अनुसार आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और दिन शुक्रवार है। आज के दिन बहुला चतुर्थी है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Fri, 07 Aug 2020 05:30 AM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 07:02 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 07 अगस्त 2020 का पंचांग, आज है बहुला चतुर्थी, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 07 अगस्त 2020 का पंचांग, आज है बहुला चतुर्थी, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Panchang 07 August 2020: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और दिन शुक्रवार है। आज के दिन बहुला चतुर्थी है। इस दिन संतान कर लंबी आयु के लिए गो माता और बछड़े की पूजा करने का विधान है। इस दिन दूध या दूध से बनी वस्तुओं का प्रयोग नहीं किया जाता है। कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के कारण आज गणेश जी की भी आराधना की जाती है। आज के पंचांग में राहुकाल, दिशाशूल, शुभ मुहूर्त के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: गणेश चतुर्थी, बहुला चतुर्थी।

आज का दिशाशूल: पश्चिम

विशेष: पंचक

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायण, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी 24 घंटे 07 मिनट तक, तत्पश्चात् पंचमी पूर्वभाद्रपद नक्षत्र 13 घंटे 33 मिनट तक, तत्पश्चात् उत्तरभाद्रपद नक्षत्र सुकर्मा योग 29 घंटे 31 मिनट तक, कुंभ में चंद्रमा 06 घंटे 57 मिनट तक तत्पश्चात् मीन में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

07 अगस्त को सूर्योदय सुबह 05 बजकर 46 मिनट पर और सूर्यास्त शाम को 07 बजकर 07 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज बहुला चतुर्थी के दिन चंद्रोदय रात में 09 बजकर 37 मिनट पर होगा और चंद्र का अस्त अगले दिन सुबह 08 बजकर 52 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 53 मिनट तक।

अमृत काल: आज कोई मुहूर्त नहीं है।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 40 मिनट से दोपहर 03 बजकर 34 मिनट तक।

आज भाद्रपद कृष्ण चतुर्थी है। आज के दिन माताएं अपनी संतान के दीर्घायु होने के लिए बहुला चतुर्थी का व्रत करती है। आज के दिन गो वंश की सेवा करने का विधान है। भाद्रपद मास के चौथे दिन आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.