Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 06 सितंबर 2021 का पंचांग, सिद्ध योग आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज 06 सितंबर 2021 और दिन सोमवार है। आज भाद्रपद मास की श्राद्ध अमावस्या है। आज शुभ मुहूर्त में सिद्ध योग है। आज सोमवार के दिन आपको महादेव और माता पार्वती की पूजा करनी चाहिए।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 06 Sep 2021 07:49 AM (IST)Updated: Mon, 06 Sep 2021 07:49 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 06 सितंबर 2021 का पंचांग, सिद्ध योग आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 06 सितंबर 2021 का पंचांग, सिद्ध योग आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज 06 सितंबर 2021 और दिन सोमवार है। आज भाद्रपद मास की श्राद्ध अमावस्या है। आज शुभ मुहूर्त में सिद्ध योग है, जो मांगलिक कार्यों के लिए शुभ होता है। यह योग कल सुबह तक है। आज सोमवार के दिन आपको देवों के देव महादेव और माता पार्वती की पूजा करनी चाहिए। शिव जी को बेलपत्र अर्पित करें, आपके लिए मंगलकारी हो सकता है। आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्राद्ध की अमावस्या।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, उत्तरगोल, वर्षा ऋतु भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी 07 घंटे 39 मिनट तक, तत्पश्चात् अमावस्या मघा नक्षत्र 17 घंटे 52 मिनट तक, तत्पश्चात् पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र शिव योग 06 घंटे 54 मिनट तक, तत्पश्चात् सिद्धि योग सिंह में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 02 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 37 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज के चंद्रोदय का समय प्राप्त नहीं है। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन शाम को 06 बजकर 33 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

सिद्ध योग: आज सुबह 06 बजकर 55 मिनट से अगले दिन प्रात: 04 बजकर 49 मिनट तक।

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 54 मिनट से दोपहर 12 बजकर 44 मिनट तक।

अमृत काल: आज दोपहर 03 बजकर 29 मिनट से शाम 05 बजकर 04 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 25 मिनट से दोपहर 03 बजकर 15 मिनट तक।

आज भाद्रपद कृष्ण चतुर्दशी है। आज सोमवार को आपको शिव चालीसा, शिव स्तोत्र, शिव पुराण आदि का पाठ करना चाहिए। आज के दिन शिव जी के मंत्रों का जाप करना भी कल्याणकारी होता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.