Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 06 मई 2021 का पंचांग, पंचक और भद्रा आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। आज 06 मई 2021 और दिन गुरुवार है। आज दोपहर तक भद्रा है और पंचक है। आज गुरुवार के दिन आपको भगवान विष्णु तथा देव गुरु बृहस्पति की विधि पूर्वक आराधना करनी चाहिए।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Thu, 06 May 2021 06:57 AM (IST)Updated: Thu, 06 May 2021 06:57 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 06 मई 2021 का पंचांग, पंचक और भद्रा आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 06 मई 2021 का पंचांग, पंचक और भद्रा आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। आज 06 मई 2021 और दिन गुरुवार है। आज दोपहर तक भद्रा है और पंचक है। आज गुरुवार के दिन आपको भगवान विष्णु तथा देव गुरु बृहस्पति की विधि पूर्वक आराधना करनी चाहिए। दोनों की कृपा से विवाह में होने वाला बिलंब खत्म होता है। आज के दिन पीले रंग के पुष्प और फल भगवान को अर्पित करना चाहिए। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, दशमी तिथि।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

विशेष: पंचक।

आज की भद्रा: दोपहर 02:10 बजे तक।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, वसंत ऋतु वैशाख मास कृष्ण पक्ष की दशमी 14 घंटे 11 मिनट तक, तत्पश्चात् एकादशी शतभिषा नक्षत्र 10 घंटे 32 मिनट तक, तत्पश्चात् पूर्वभाद्रपद नक्षत्र ऐन्द्र योग 19 घंटे 21 मिनट तक, तत्पश्चात् वैधृति योग कुंभ में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 36 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 06 बजकर 59 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

चंद्रोदय 07 मई को तड़के 03 बजकर 20 मिनट पर होगा। चंद्र के अस्त का समय उसी दिन दोपहर 02 बजकर 18 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 32 मिनट से दोपहर 03 बजकर 25 मिनट तक।

अमृत काल: 07 मई को तड़के 03 बजकर 48 मिनट से प्रात: 05 बजकर 32 मिनट तक।

आज वैशाख कृष्ण दशमी है। आज गुरुवार के दिन विष्णु चालीसा, विष्णु सहस्रनाम, विष्णु पुराण और भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करना अत्यंत मंगलकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.