Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: आज वरद विनायक चतुर्थी है, जानिए आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज 06 जनवरी गुरुवार का दिन है। हिन्दी पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस चतुर्थी तिथि को वरद चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। वरद चतुर्थी के दिन भगवान गणेश के पूजन का विधान है।

By Jeetesh KumarEdited By: Published: Thu, 06 Jan 2022 05:00 AM (IST)Updated: Thu, 06 Jan 2022 05:00 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: आज वरद विनायक चतुर्थी है, जानिए आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: आज वरद विनायक चतुर्थी है, जानिए आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: आज 06 जनवरी, गुरुवार का दिन है। हिन्दी पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस चतुर्थी तिथि को वरद चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। वरद चतुर्थी के दिन भगवान गणेश के पूजन का विधान है। इस दिन गणेश जी के निमित्त व्रत रखा जाता है और दिन के समय पूजन किया जाता है। पंचांग गणना के अनुसार आज चतुर्थी तिथि दिन में 12 बज कर 03 मिनट तक रहेगी। इसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी। चतुर्थी का पूजन इस काल में करना ही शुभ रहेगा। इसके साथ आज गुरुवार होने के कारण विष्णु भक्त भगवान विष्णु का भी व्रत और पूजन करेंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस समय पंचक लगा हुआ है, इसलिए इस काल में कोई शुभकार्य नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांगः

आज 6 जनवरी 2022 का पंचांग

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का पर्व एवं त्याहार: श्री गणेश चतुर्थी व्रत।

विशेष: पंचक।

आज की भद्रा: दोपहर 12:30 बजे पर समाप्त।विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतु पौष मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी 12 घंटे 30 मिनट तक, तत्पश्चात् पंचमी धनिष्ठा नक्षत्र 07 घंटे 11 मिनट तक, तत्पश्चात् शतभिषा नक्षत्र सिद्धि योग 15 घंटे 24 मिनट तक, तत्पश्चात् व्यतिपात योग कुंभ में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बज कर 37 मिनट पर होगा , वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 55 मिनट पर दिल्ली में होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

चंद्रोदय आज सुबह को 09 बजकर 11 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय शाम 10 बजकर 19 मिनट है।

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्तः प्रातः 04 बजकर 11 मिनट से 04 बजकर 54 मिनट तक रहेगा।

अभिजित मुहूर्त: आज सुबह 11 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 43 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: आज दोपहर 02 बजकर 29 मिनट से शाम 03 बजकर 22 मिनट तक।

अमृत काल: आज रात्रि को 09 बजकर 54 मिनट से लेकर रात्रि को 11 बजकर 26 मिनट तक।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.