Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 06 अगस्त 2021 का पंचांग, सावन शिवरात्रि आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang हिन्दी पंचांग के अनुसार आज सावन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज 06 अगस्त 2021 और दिन शुक्रवार है। त्रयोदशी तिथि का समापन शाम 0629 बजे हो रहा है उसके बाद से चतुर्दशी तिथि प्रारंभ होगी। ऐसे में सावन शिवरात्रि आज मनाई जाएगी।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Fri, 06 Aug 2021 07:44 AM (IST)Updated: Fri, 06 Aug 2021 09:15 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 06 अगस्त 2021 का पंचांग, सावन शिवरात्रि आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 06 अगस्त 2021 का पंचांग, सावन शिवरात्रि आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज सावन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज 06 अगस्त 2021 और दिन शुक्रवार है। त्रयोदशी तिथि का समापन शाम 06:29 बजे हो रहा है, उसके बाद से चतुर्दशी तिथि प्रारंभ होगी। ऐसे में सावन शिवरात्रि आज मनाई जाएगी। आज सावन शिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा और रात्रि प्रहर में भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा की जाएगी। सर्वार्थ सिद्धि योग में सावन शिवरात्रि है। आज शुक्रवार के दिन आपको मां दुर्गा और माता लक्ष्मी की भी आराधना करनी चाहिए। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, श्रावण मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

आज की भद्रा: शाम 06:29 बजे से 07 अगस्त को प्रात: 06:56 बजे तक।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, उत्तरगोल, वर्षा ऋतु श्रावण मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी 18 घंटे 29 मिनट तक, तत्पश्चात् चतुर्दशी आद्रा नक्षत्र 06 घंटे 37 मिनट तक, तत्पश्चात् पुनर्वसु नक्षत्र वज्र योग 25 घंटे 09 मिनट तक, तत्पश्चात् सिद्धि योग मिथुन में चंद्रमा 25 घंटे 54 मिनट तक तत्पश्चात् कर्क में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 02 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 48 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

चंद्रोदय 07 अगस्त को प्रात: 04 बजकर 37 मिनट पर होगा। चंद्र के अस्त का समय उसी दिन शाम को 05 बजकर 13 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजे से दोपहर 12 बजकर 51 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग: आज सुबह 08 बजकर 08 मिनट से अगले दिन प्रात: 06 बजकर 03 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 33 मिनट से दोपहर 03 बजकर 24 मिनट तक।

अमृत काल: आज यह मुहूर्त प्राप्त नहीं है।

आज सावन कृष्ण त्रयोदशी है। आज शुक्रवार के दिन दुर्गा चालीसा, दुर्गा सप्तशती, लक्ष्मी चालीसा आदि का पाठ करना चाहिए। आज सावन शिवरा​त्रि भी है। ऐसे में आज आपको भगवान शिव और मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करना चाहिए। यह आपके कल्याण के लिए उत्तम होगा। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.