Aaj Ka Panchang: पढ़ें 05 अक्टूबर 2021 का पंचांग, चतुर्दशी श्राद्ध आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang हिन्दी पंचांग के अनुसार आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज 05 अक्टूबर 2021 और दिन मंगलवार है। आज पितृ पक्ष में चतुर्दशी श्राद्ध है। आज मंगलवार के दिन आपको संकटमोचन हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए।
Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज 05 अक्टूबर 2021 और दिन मंगलवार है। आज पितृ पक्ष में चतुर्दशी श्राद्ध है। आज के दिन वे लोग अपने पितरों का श्राद्ध करते हैं, जिनका स्वर्गवास किसी भी माह की चतुर्दशी तिथि को हुई होती है। आज मंगलवार के दिन आपको संकटमोचन हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। उनकी कृपा से जीवन के सभी संकटों का नाश हो जाता है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मंगल दोष की शांति भी होती है। आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
आज का पंचांग
दिन: मंगलवार, आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि।
आज का दिशाशूल: उत्तर।
आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।
आज की भद्रा: प्रात: 08:10 बजे।
आज का पर्व एवं त्योहार: चतुर्दशी श्राद्ध।
विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, उत्तरगोल, वर्षा ऋतु आश्विन मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी 19 घंटे 05 मिनट तक, तत्पश्चात् अमावस्या उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र 25 घंटे 10 मिनट तक, तत्पश्चात् हस्त नक्षत्र शुक्ल योग 11 घंटे 34 मिनट तक, तत्पश्चात् ब्रह्म योग सिंह में चंद्रमा 08 घंटे 17 मिनट तक तत्पश्चात् कन्या में।
सूर्योदय और सूर्यास्त
आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 16 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 02 मिनट पर होगा।
आज का शुभ समय
अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक।
अमृत काल: आज शाम 06 बजकर 24 मिनट से शाम 07 बजकर 54 मिनट तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 07 मिनट से दोपहर 02 बजकर 54 मिनट तक।
चंद्रोदय और चंद्रास्त
चंद्रोदय 06 अक्टूबर को प्रात: 05 बजकर 51 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय उसी दिन शाम 05 बजकर 39 मिनट पर है।
आज आश्विन कृष्ण चतुर्दशी है। आज मंगलवार के दिन आपको सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण आदि का पाठ करना उत्तम रहता है। हनुमान जी के मंत्रों का जाप भी मंगलकारी होता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।