Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 05 नवंबर 2021 का पंचांग, सौभाग्य योग में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट आज, जानें शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज 05 नवंबर 2021 और दिन शुक्रवार है। आज गोवर्धन पूजा और अन्नकूट है। आज सौभाग्य योग में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट मनाया जा रहा है। आज गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Fri, 05 Nov 2021 08:26 AM (IST)Updated: Fri, 05 Nov 2021 08:26 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 05 नवंबर 2021 का पंचांग, सौभाग्य योग में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट आज, जानें शुभ मुहूर्त
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 05 नवंबर 2021 का पंचांग, सौभाग्य योग में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट आज, जानें शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज 05 नवंबर 2021 और दिन शुक्रवार है। आज गोवर्धन पूजा और अन्नकूट है। आज सौभाग्य योग में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट मनाया जा रहा है। आज गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रज में इंद्र देव की जगह गोर्वधन पर्वत की पूजा प्रारंभ कराई थी। इससे क्रोधित इंद्र ने सात दिनों तक भयंकर बारिश की, जिससे पूरा ब्रज डूबने लगा। तब श्रीकृष्ण ने अपनी अंगुली पर गोर्वधन पर्वत को उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की और इंद्र देव का घमंड भी टूट गया। तब से हर वर्ष कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को गोवर्धन पूजा की जाती है। आज शुक्रवार के दिन आपको माता लक्ष्मी की आराधना करनी चाहिए। वे धन, समृद्धि, सुख, वैभव, संपदा आदि देने वाली हैं। आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

prime article banner

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा तिथि।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: गोवर्धन पूजा, अन्नकूट।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, शरद ऋतु कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा 23 घंटे 15 मिनट तक, तत्पश्चात् द्वितीया विशाखा नक्षत्र 26 घंटे 23 मिनट तक, तत्पश्चात् अनुराधा नक्षत्र आयुष्मान योग 07 घंटे 12 मिनट तक, तत्पश्चात् सौभाग्य योग तुला में चंद्रमा 21 घंटे 04 मिनट तक तत्पश्चात् वृश्चिक में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज गोवर्धन पूजा के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 36 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 33 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

चंद्रोदय आज प्रात: 06 बजकर 50 मिनट पर हुआ है। चंद्र के अस्त का समय आज शाम 06 बजकर 02 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

सौभाग्य योग: 06 नवंबर को तड़के 03 बजकर 09 मिनट तक। उसके बाद शोभन योग। ।

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग: आज देर रात 02 बजकर 23 मिनट से 06 नवंबर को प्रात: 06 बजकर 37 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 54 मिनट से दोपहर 02 बजकर 38 मिनट तक।

अमृत काल: आज शाम 06 बजकर 35 मिनट से रात 08 बजे तक।

आज कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा है। आज शुक्रवार को लक्ष्मी चालीसा, लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.