Aaj Ka Panchang: पढ़ें 05 जनवरी 2021 का पंचांग, आज बना है त्रिपुष्कर योग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang हिन्दी पंचांग के अनुसार आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज 05 जनवरी 2021 और दिन मंगलवार है। आज सुबह से ही त्रिपुष्कर योग तथा रवि योग बना हुआ है जो शाम तक बना रहेगा।
Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज 05 जनवरी 2021 और दिन मंगलवार है। आज सुबह से ही त्रिपुष्कर योग तथा रवि योग बना हुआ है, जो शाम तक बना रहेगा। मंगलवार का दिन हनुमान जी की पूजा के लिए समर्पित होता है, इसलिए आज हनुमान जी की आराधना करें। वे आपके संकटों का नाश करेंगे तथा आपकी मनोकामना की पूर्ति करेंगे। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
आज का पंचांग
दिन: मंगलवार, पौष मास, कृष्ण पक्ष, सप्तमी तिथि।
आज का दिशाशूल: उत्तर।
आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।
आज की भद्रा: प्रात: 05:48 बजे से शाम 04:58 बजे तक।
विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंतऋतु पौष मास कृष्ण पक्ष की सप्तमी 28 घंटे 04 मिनट तक, तत्पश्चात् अष्टमी उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र 18 घंटे 30 मिनट तक, तत्पश्चात् हस्त नक्षत्र शोभन योग 27 घंटे तक, तत्पश्चात् अतिगण्ड योग कन्या में चंद्रमा।
सूर्योदय और सूर्यास्त
आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 07 बजकर 15 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 38 मिनट पर होगा।
चंद्रोदय और चंद्रास्त
आज का चंद्रोदय देर रात को 11 बजकर 50 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त अगले दिन 06 जनवरी को दिन में 11 बजकर 40 मिनट पर होगा।
आज का शुभ समय
अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 06 मिनट से दोपहर 12 बजकर 47 मिनट तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 11 मिनट से दोपहर 02 बजकर 52 मिनट तक।
त्रिपुष्कर योग: प्रात:काल 07 बजकर 15 मिनट से शाम को 06 बजकर 21 मिनट तक।
अमृत काल: दिन में 11 बजकर 26 मिनट से दोपहर 12 बजकर 58 मिनट तक।
रवि योग: प्रात:काल 07 बजकर 15 मिनट से शाम को 06 बजकर 21 मिनट तक।
आज पौष कृष्ण सप्तमी है। आज मंगलवार को हनुमान चालीसा, बजरंग बाण तथा सुंदरकांड का पाठ करना उत्तम होता है। हनुमान जी को सिंदूर का चोला भी चढ़ाते हैं। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।