Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 05 फरवरी 2021 का पंचांग, सर्वार्थ सिद्धि योग आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज 05 फरवरी 2021 और दिन शुक्रवार है। आज शाम करीब साढ़े 6 बजे से सर्वाथ सिद्धि योग बन रहा है। आज शुक्रवार के दिन आपको मां दुर्गा माता लक्ष्मी और शीतला माता की ​पूजा करनी चाहिए।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Fri, 05 Feb 2021 04:36 AM (IST)Updated: Fri, 05 Feb 2021 02:40 PM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 05 फरवरी 2021 का पंचांग, सर्वार्थ सिद्धि योग आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 05 फरवरी 2021 का पंचांग, सर्वार्थ सिद्धि योग आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज 05 फरवरी 2021 और दिन शुक्रवार है। आज शाम करीब साढ़े 6 बजे से सर्वाथ सिद्धि योग बन रहा है। आज शुक्रवार के दिन आपको मां दुर्गा, माता लक्ष्मी और शीतला माता की ​पूजा करनी चाहिए। घर परिवार में सुख, समृद्धि और शांति के लिए लोग शुक्रवार का व्रत भी रखते हैं। माता लक्ष्मी धन और ऐश्वर्य प्रदान करती हैं, मां दुर्गा सभी सुखों को देने वाली हैं, तो शीतला माता अरोग्य प्रदान करती हैं। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, माघ मास, कृष्ण पक्ष, अष्टमी तिथि।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु माघ मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी 10 घंटे 08 मिनट तक, तत्पश्चात् नवमी विशाखा नक्षत्र 18 घंटे 28 मिनट तक, तत्पश्चात् अनुराधा नक्षत्र वृद्धि योग 19 घंटे 20 मिनट तक, तत्पश्चात् धु्रव योग तुला में चंद्रमा 12 घंटे 45 मिनट तक तत्पश्चात् वृश्चिक में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 07 बजकर 07 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 04 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय मध्य रात्रि 02 बजे होगा। चंद्र का अस्त अगले दिन 06 फरवरी को दोपहर 12 बजकर 09 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से दोपहर 12 बजकर 57 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग: आज शाम 06 बजकर 28 मिनट से अगले दिन 06 फरवरी को सुबह 07 बजकर 06 मिनट से।अमृत काल: दिन में 10 बजकर 09 मिनट से 11 बजकर 40 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 25 मिनट से दोपहर 03 बजकर 09 मिनट तक।

आज माघ कृष्ण अष्टमी है। आज शुक्रवार के दिन आपके लिए दुर्गा चालीसा, दुर्गा सप्तशती, भगवती पुराण आदि का पाठ करना मंगलकारी होता है। दुर्गा मंत्रों का जाप भी अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है। इस दिन आप माता लक्ष्मी के मंत्रों का भी जाप कर सकते हैं, जो धन, वैभव को देने वाला होता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.