Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 04 जनवरी 2021 का पंचांग, शुक्र का राशि परिवर्तन, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी है। आज 04 जनवरी 2021 और दिन सोमवार है। आज पंचमी तिथि सुबह 0715 बजे तक ही है आज षष्ठी तिथि की क्षय है। शुक्र ने आज प्रात 451 बजे वृश्चिक राशि से धनु राशि में गोचर किया है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 04 Jan 2021 07:14 AM (IST)Updated: Mon, 04 Jan 2021 02:26 PM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 04 जनवरी 2021 का पंचांग, शुक्र का राशि परिवर्तन, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 04 जनवरी 2021 का पंचांग, शुक्र का राशि परिवर्तन, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। आज 04 जनवरी 2021 और दिन सोमवार है। आज पंचमी तिथि सुबह 07:15 बजे तक ही है, आज षष्ठी तिथि की क्षय है। शुक्र ने आज प्रात: 4:51 बजे वृश्चिक राशि से धनु राशि में गोचर किया है। शुक्र धनु राशि में 28 जनवरी 2021 तक रहेंगे। शुक्र का यह राशि परिवर्तन कई लोगों के लिए सुखद होगा। आज शाम से रवि योग बन रहा है, जो करीब 12 घंटे का होगा। आज सोमवार के दिन आप भगवान शिव की आराधना विधि विधान से करें। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, पौष मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी तिथि।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

विशेष: बुध मकर राशि में, षष्ठी तिथि की क्षय। शुक्र का राशि परिवर्तन।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंतऋतु पौष मास कृष्ण पक्ष की पंचमी 07 घंटे 15 मिनट तक, तत्पश्चात् षष्ठी पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र 19 घंटे 17 मिनट तक, तत्पश्चात् उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र आयुष्मान योग 08 घंटे 01 मिनट तक, तत्पश्चात् सौभाग्य योग सिंह में चंद्रमा 25 घंटे 05 मिनट तक तत्पश्चात् कन्या में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 07 बजकर 15 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 38 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय रात को 10 बजकर 48 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त अगले दिन 05 जनवरी को दिन में 11 बजकर 05 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 05 मिनट से दोपहर 12 बजकर 47 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 10 मिनट से दोपहर 02 बजकर 52 मिनट तक।

रवि योग: आज शाम 07 बजकर 17 मिनट से अगले दिन 5 जनवरी को सुबह 07 बजकर 15 मिनट तक।

अमृत काल: दोपहर 01 बजकर 04 मिनट से दोपहर 02 बजकर 37 मिनट तक।

आज पौष कृष्ण पंचमी है। आज सोमवार के दिन शिव मंत्रों का जाप करना कल्याणकारी होता है। भगवान शिव को पूजा में भांग, धतूरा और बेलपत्र अर्पित करें। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.