Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 04 अप्रैल 2021 का पंचांग, शीतला अष्टमी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज 04 अप्रैल 2021 और दिन रविवार है। आज शीतला अष्टमी है। आज के दिन शीतला माता की वि​धि विधान से पूजा होती है। उनको बासी भोजन का भोग लगाया जाता है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sun, 04 Apr 2021 06:33 AM (IST)Updated: Sun, 04 Apr 2021 01:38 PM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 04 अप्रैल 2021 का पंचांग, शीतला अष्टमी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 04 अप्रैल 2021 का पंचांग, शीतला अष्टमी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज 04 अप्रैल 2021 और दिन रविवार है। आज शीतला अष्टमी है। आज के दिन शीतला माता की वि​धि विधान से पूजा होती है। उनको बासी भोजन का भोग लगाया जाता है। शीतला माता की कृपा से रोग व्याधि से मुक्ति मिलती है। आज के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। आज रविवार के दिन आपको सूर्य देव की आराधना करनी चाहिए। उनकी कृपा से कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ता है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: रविवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, अष्टमी तिथि।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: शीतलाष्टमी।

विक्रम संवत 2077 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, वसंत ऋतु चैत्र मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी 27 घंटे तक, तत्पश्चात् नवमी पूर्वाआषाढ़ा नक्षत्र 26 घंटे 06 मिनट तक, तत्पश्चात् उत्तराआषाढ़ा नक्षत्र परिघ योग 18 घंटे 42 मिनट तक, तत्पश्चात् शिव योग धनु में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 08 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 06 बजकर 41 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय देर रात 01 बजकर 58 मिनट पर होगा। आज के चंद्र का अस्त 05 अप्रैल को दिन में 11 बजकर 25 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से दोपहर 03 बजकर 20 मिनट तक।

सर्वार्थ ​सिद्धि योग: आज देर रात 02 बजकर 06 मिनट से अगले दिन 05 अप्रैल को प्रात: 06 बजकर 07 मिनट तक।

अमृत काल: आज रात 09 बजकर 24 मिनट से रात 10 बजकर 58 मिनट तक।

आज चैत्र कृष्ण अष्टमी है। आज रविवार के दिन आपको सूर्य देव को लाल पुष्प, अक्षत् को जल मिलाकर अर्पित करना चाहिए। सूर्य की आराधना करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.