Aaj Ka Panchang: पढ़ें 03 फरवरी 2021 का पंचांग, बुध अस्त, रवि योग आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang हिन्दी पंचांग के अनुसार आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज 03 फरवरी 2021 और दिन बुधवार है। आज सुबह से ही रवि योग बन रहा है रात तक रहेगा। आज भद्रा दोपहर से लग रही है जो देर रात तक रहेगी।
Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज 03 फरवरी 2021 और दिन बुधवार है। आज सुबह से ही रवि योग बन रहा है, रात तक रहेगा। आज भद्रा दोपहर से लग रही है, जो देर रात तक रहेगी, वहीं बुध अस्त हो गया है, जो 4 फरवरी को मकर राशि में वक्री अवस्था में प्रवेश करेगा। आज बुधवार के दिन आपको विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए। वे आपके कार्यों को सफलतापूर्वक पूर्ण करेंगे। उनकी कृपा से आपको सुख समृद्धि प्राप्त होगी। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
आज का पंचांग
दिन: बुधवार, माघ मास, कृष्ण पक्ष, षष्ठी तिथि।
आज का दिशाशूल: उत्तर।
आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।
आज की भद्रा: दोपहर 02:13 बजे से रात्रि के 01:10 बजे तक।
विशेष: बुध अस्त।
विक्रम संवत 2077 शके 1942 उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु माघ मास कृष्ण पक्ष की षष्ठी 14 घंटे 13 मिनट तक, तत्पश्चात् सप्तमी चित्रा नक्षत्र 21 घंटे 08 मिनट तक, तत्पश्चात् स्वाती नक्षत्र सूल योग 25 घंटे तक, तत्पश्चात् गण्ड योग कन्या में चंद्रमा 09 घंटे 50 मिनट तक तत्पश्चात् तुला में।
सूर्योदय और सूर्यास्त
आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 07 बजकर 08 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 06 बजकर 02 मिनट पर होगा।
चंद्रोदय और चंद्रास्त
आज का चंद्रोदय देर रात 11 बजकर 50 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त अगले दिन 04 फरवरी को सुबह 10 बजकर 52 मिनट पर होगा।
आज का शुभ समय
अभिजित मुहूर्त: आज ऐसा कोई मुहूर्त प्राप्त नहीं है।
रवि योग: आज सुबह 07 बजकर 08 मिनट से रात 09 बजकर 08 मिनट तक।
अमृत काल: दोपहर को 03 बजकर 06 मिनट से शाम 04 बजकर 37 मिनट तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 24 मिनट से दोपहर 03 बजकर 08 मिनट तक।
आज माघ मास कृष्ण षष्ठी है। आज बुधवार के दिन आपको बुध ग्रह के दोषों से मुक्ति के लिए ज्योतिष उपाय करने चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में बुध की स्थिति प्रबल होगी। गणेश पूजा के समय आप दूर्वा और मोदक अर्पित करना न भूलें। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।