Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 02 नवंबर 2021 का पंचांग, धनतेरस और भौम प्रदोष व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल

Aaj Ka Panchang आज कार्तिक कृष्ण द्वादशी है। आज 02 नवंबर 2021 और दिन मंगलवार है। दिन में 1132 बजे के बाद त्रयोदशी तिथि प्रारंभ होगी। ऐसे में आज धनतेरस और भौम प्रदोष व्रत है। धनतेरस पर आज लोग सोना चांदी के आभूषण पीतल के बर्तन आदि खरीदते हैं।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 02 Nov 2021 08:35 AM (IST)Updated: Tue, 02 Nov 2021 08:35 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 02 नवंबर 2021 का पंचांग, धनतेरस और भौम प्रदोष व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 02 नवंबर 2021 का पंचांग, धनतेरस और भौम प्रदोष व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैंलेंडर के अनुसार, आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज 02 नवंबर 2021 और दिन मंगलवार है। दिन में 11:32 बजे के बाद त्रयोदशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। ऐसे में आज धनतेरस या धनत्रयोदशी और भौम प्रदोष व्रत है। धनतेरस पर आज लोग सोना, चांदी के आभूषण, पीतल के बर्तन आदि खरीदते हैं। प्रदोष काल में भगवान धन्वंतरि और कुबेर की पूजा करते हैं। आज भौम प्रदोष व्रत भी है, तो आज प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा की जाती है। उनकी कृपा से सभी कष्ट मिट जाते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आज मंगलवार के दिन आपको संकटमोचन हनुमान जी की भी आराधना करनी चाहिए। उनकी पूजा से आपका कल्याण होगा और मंगल दोष भी दूर होगा। आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

prime article banner

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

विशेष: बुध तुला राशि में।

आज का पर्व एवं त्योहार: धन त्रयोदशी, धनतेरस, भौम प्रदोष व्रत।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, शरद ऋतु कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की द्वादशी 11 घंटे 32 मिनट तक, तत्पश्चात् त्रयोदशी उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र 11 घंटे 44 मिनट तक, तत्पश्चात् हस्त नक्षत्र वैधृति योग 18 घंटे 13 मिनट तक, तत्पश्चात् विषकुंभ योग कन्या में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 34 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 35 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

चंद्रोदय कल प्रात: 04 बजकर 34 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय उसी दिन शाम 04 बजकर 08 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 42 मिनट से दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक।

त्रिपुष्कर योग: आज प्रात: 06 बजकर 34 मिनट से दिन में 11 बजकर 31 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 55 मिनट से दोपहर 02 बजकर 39 मिनट तक।

अमृत काल: 03 नवंबर को प्रात: 04 बजकर 25 मिनट से सुबह 05 बजकर 54 मिनट तक।

आज धनतेस है। आज के दिन शाम को शुभ मुहूर्त में खरीदारी करें। भगवान धन्वंतरि एवं कुबरे की पूजा अवश्य करें। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.