Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 02 दिसंबर 2020 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Panchang 02 December 2020 हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और बुधवार दिन है। आज 02 दिसंबर है। आज सुबह में सर्वार्थ सिद्धि योग लग रहा है। आज का राहुकाल दोपहर के समय में है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Wed, 02 Dec 2020 06:23 AM (IST)Updated: Wed, 02 Dec 2020 02:35 PM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 02 दिसंबर 2020 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 02 दिसंबर 2020 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Panchang 02 December 2020: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और बुधवार दिन है। आज 02 दिसंबर है। आज सुबह में सर्वार्थ सिद्धि योग लग रहा है। आज का राहुकाल दोपहर के समय में है। आज के दिन अभिजीत मुर्हूत नहीं है। आज बुधवार के दिन आपको विघ्न विनाशक श्री गणेश जी की पूजा करनी चाहिए। वे प्रथम पूज्य भी हैं। वे आपके मनोकामनाओं की पूर्ति भी करेंगे। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतु मार्गशीर्ष मास कृष्ण पक्ष की द्वितीया 18 घंटे 23 मिनट तक, तत्पश्चात् तृतीया मृगसिरा नक्षत्र 10 घंटे 38 मिनट तक, तत्पश्चात् आद्रा नक्षत्र साध्य योग 11 घंटे 14 मिनट तक, तत्पश्चात् शुभ योग मिथुन में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 57 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 24 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज के दिन चंद्रोदय शाम को 06 बजकर 58 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त अगले दिन 03 दिसंबर गुरुवार को सुबह 08 बजकर 31 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज ऐसा कोई मुहूर्त नहीं है।

सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 06 बजकर 57 मिनट से दिन में 10 बजकर 38 मिनट तक।

अमृत काल: आज देर रात 01 बजकर 39 मिनट से 03 दिसंबर को तड़के 03 बजकर 22 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 55 मिनट से दोपहर 02 बजकर 37 मिनट तक।

आज मार्गशीर्ष कृष्ण द्वितीया है। आज बुधवार को गणेश जी के मंत्रों का जाप करना मंगलकारी होती है। बुध दोष से मुक्ति के लिए हरी वस्तुओं का दान कर सकते हैं। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.