Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 01 सितंबर 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। आज 01 सितंबर 2021 और दिन बुधवार है। आज से अंग्रेजी कैलेंडर के नौवें माह सितंबर का प्रारंभ हो गया है। आज शाम से भद्रा लग रही है। आज सुबह से दोपहर तक सर्वार्थ सिद्धि योग है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Wed, 01 Sep 2021 07:12 AM (IST)Updated: Wed, 01 Sep 2021 07:12 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 01 सितंबर 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 01 सितंबर 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। आज 01 सितंबर 2021 और दिन बुधवार है। आज से अंग्रेजी कैलेंडर के नौवें माह सितंबर का प्रारंभ हो गया है। आज शाम से भद्रा लग रही है, जो कल प्रात: तक रहेगी। दशमी तिथि की वृद्धि है। आज सुबह से दोपहर तक सर्वार्थ सिद्धि योग बना हुआ है। आज बुधवार के दिन आपको विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा करनी चाहिए। उनकी कृपा से सभी कार्य बिना संकट के पूर्ण हो जाते हैं। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, दशमी तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

विशेष: दशमी तिथि वृद्धि।

आज की भद्रा: शाम 05:27 बजे से 2 सितंबर को प्रात: 06:23 बजे तक।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, उत्तरगोल, वर्षा ऋतु भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष की दशमी 29 घंटे 41 मिनट तक, मृगसिरा नक्षत्र 12 घंटे 35 मिनट तक, तत्पश्चात् आद्रा नक्षत्र वज्र योग 09 घंटे 39 मिनट तक, तत्पश्चात् सिद्धि योग मिथुन में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 59 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 43 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय देर रात 01 बजकर 07 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन दोपहर 02 बजकर 47 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज ऐसा कोई मुहूर्त नहीं है।

सर्वार्थ सिद्धि योग: आज प्रात: 05 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 28 मिनट से दोपहर 03 बजकर 19 मिनट तक।

अमृत काल: 02 सितंबर को प्रात: 03 बजकर 58 मिनट से सुबह 05 बजकर 43 मिनट तक।

आज भाद्रपद कृष्ण दशमी है। आज बुधवार के दिन आपको गणेश चालीसा का पाठ करना चाहिए और गणपति के मंत्रों का जाप करना चाहिए। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.