Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 01 नवंबर 2021 का पंचांग, इंद्र योग में रमा एकादशी आज, जानें शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल

Aaj Ka Panchang आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। आज 01 नवंबर 2021 और दिन सोमवार है। आज इंद्र योग में रमा एकादशी व्रत है। आज भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। आज गोवत्स द्वादशी भी है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 01 Nov 2021 08:42 AM (IST)Updated: Mon, 01 Nov 2021 10:10 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 01 नवंबर 2021 का पंचांग, इंद्र योग में रमा एकादशी आज, जानें शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 01 नवंबर 2021 का पंचांग, इंद्र योग में रमा एकादशी आज, जानें शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। आज 01 नवंबर 2021 और दिन सोमवार है। आज इंद्र योग में रमा एकादशी व्रत है। आज के दिन भगवान विष्णु के साथ रमा यानी माता लक्ष्मी की पूजा विधि विधान से की जाती है। दिवाली से पूर्व माता लक्ष्मी की पूजा का य​ह उत्तम अवसर होता है। आज गोवत्स द्वादशी भी है। इस दिन गौ पूजा की जाती है। आज सोमवार के दिन आप भगवान शिव और माता पार्वती की विधिपूर्वक आराधना करें। शिव और शक्ति की कृपा से आपके संकट दूर होंगे और मनोकामनाएं पूरी होंगी। आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: रमा एकादशी एवं गोवत्स द्वादशी।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 33 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 36 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

चंद्रोदय कल तड़के 03 बजकर 30 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय उसी दिन दोपहर 03 बजकर 34 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

इंद्र योग: आज रात 09 बजकर 05 मिनट तक। यह मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माना जाता है।

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 42 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 55 मिनट से दोपहर 02 बजकर 39 मिनट तक।

अमृत काल: आज सुबह 06 बजकर 35 मिनट से सुबह 08 बजकर 10 मिनट तक।

उसके बाद 02 नवंबर को प्रात: 04 बजकर 53 मिनट से सुबह 06 बजकर 24 मिनट तक।

आज कार्तिक कृष्ण एकादशी है। आज सोमवार को शिव चालीसा, शिव स्तोत्र का पाठ और शिव जी के मंत्रों का जाप करना चाहिए। शिव कृपा से सभी कार्य पूरे होंगे। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.