Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 01 फरवरी 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang हिन्दी पंचांग के अनुसार आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज 01 फरवरी 2021 और दिन सोमवार है। आज सोमवार के दिन आपको भगवन शिव तथा माता पार्वती की विशेष पूजा करनी चाहिए।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 01 Feb 2021 05:24 AM (IST)Updated: Mon, 01 Feb 2021 03:04 PM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 01 फरवरी 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 01 फरवरी 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज 01 फरवरी 2021 और दिन सोमवार है। आज सोमवार के दिन आपको भगवन शिव तथा माता पार्वती की विशेष पूजा करनी चाहिए। देवों के देव महादेव को भांग, धतूरा, बेलपत्र, मदार आदि अर्पित करना चाहिए। भगवन शिव की कृपा से जीवन में सुख समृद्धि आती है, कष्टों से मुक्ति मिलती है और संकटों से लड़ने का साहस मिलता है। आज से अंग्रेजी कैलेण्डर का दूसरा माह शुरू हो रहा है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, माघ मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु माघ मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी 18 घंटे 26 मिनट तक, तत्पश्चात् पंचमी उत्तरफाल्गुनी नक्षत्र 23 घंटे 58 मिनट तक, तत्पश्चात् हस्त नक्षत्र अतिगण्ड योग 09 घंटे 45 मिनट तक, तत्पश्चात् सुकर्मा योग सिंह में चंद्रमा 06 घंटे 58 मिनट तक तत्पश्चात् कन्या में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 07 बजकर 09 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 06 बजे होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय रात 09 बजकर 44 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त अगले दिन 02 फरवरी को सुबह 09 बजकर 41 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से दोपहर 12 बजकर 57 मिनट तक।

अमृत काल: शाम को 05 बजकर 10 मिनट से शाम 06 बजकर 40 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 23 मिनट से दोपहर 03 बजकर 07 मिनट तक।

आज मास कृष्ण चतुर्थी है। आज सोमवार के दिन शिव चालीसा, शिव पुराण और भगवन शिव के मन्त्रों का जाप करना अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है। शिव मन्त्रों का जाप करने से व्यक्ति को मानसिक संतुष्टि और शांति भी प्राप्त होती है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.