Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 01 दिसंबर 2020 का पंचांग, मार्गशीर्ष मास प्रारंभ, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Panchang 01 December 2020 आज एक अच्छा संयोग है कि हिन्दू कलैंडर का नया मास मार्गशीर्ष और अंग्रेजी कैलेंडर का नया माह दिसंबर प्रारंभ हुआ है। हिन्दी पंचांग के अनुसार आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज 01 दिसंबर दिन मंगलवार है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 01 Dec 2020 06:21 AM (IST)Updated: Tue, 01 Dec 2020 06:41 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 01 दिसंबर 2020 का पंचांग, मार्गशीर्ष मास प्रारंभ, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
पढ़ें 01 दिसंबर 2020 का पंचांग, मार्गशीर्ष मास प्रारंभ, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Panchang 01 December 2020: आज एक अच्छा संयोग है कि हिन्दू कलैंडर का नया मास मार्गशीर्ष और अंग्रेजी कैलेंडर का नया माह दिसंबर प्रारंभ हुआ है। हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज 01 दिसंबर दिन मंगलवार है। आज शाम से द्विपुष्कर योग लग रहा है, जो कल प्रात:काल तक रहेगा। आज का राहुकाल दोपहर में लग रहा है। आज मंगलवार का दिन है तो आपको संकटमोचन हनुमान जी की पूजा विधि विधान से करनी चाहिए। वह आपके संकटों का नाश करेंगे। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: अशून्यशयन द्वितीया व्रत।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतु मार्गशीर्ष मास कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा 16 घंटे 53 मिनट तक, तत्पश्चात् द्वितीया रोहिणी नक्षत्र 08 घंटे 31 मिनट तक, तत्पश्चात् मृगशिरा नक्षत्र सिद्धि योग 11 घंटे 08 मिनट तक, तत्पश्चात् साध्य योग वृष में चंद्रमा 21 घंटे 36 मिनट तक तत्पश्चात् मिथुन में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 57 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 24 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज के दिन चंद्रोदय शाम को 06 बजकर 10 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त अगले दिन 02 दिसंबर बुधवार को सुबह 07 बजकर 36 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक।

द्विपुष्कर योग: शाम को 04 बजकर 51 मिनट से अगले दिन बुधवार को सुबह 06 बजकर 57 मिनट तक।

अमृत काल: आज देर रात 01 बजकर 04 मिनट से मध्य रात्रि 02 बजकर 48 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 55 मिनट से दोपहर 02 बजकर 37 मिनट तक।

आज मार्गशीर्ष कृष्ण प्रतिपदा है। आज मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और बजरंग बाण का पाठ करना कल्याणकारी होता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.