Wedding Prediction: इन मूलांक वालों का होता है प्रेम विवाह, जानें अपने मूलांक के बारे में
विवाह योग्य युवक और युवतियां जानना चाहते हैं कि उनका लव मैरिज होगा या फिर अरेंज मैरिज। इसके लिए यदि आप अंक ज्योतिष की मदद लें तो आपके मूलांक से इस बात का पता चल सकता है
Wedding Prediction: विवाह योग्य युवक और युवतियां जानना चाहते हैं कि उनका लव मैरिज होगा या फिर अरेंज मैरिज। इसके लिए यदि आप अंक ज्योतिष की मदद लें, तो आपके मूलांक से इस बात का पता चल सकता है कि आपका विवाह लव मैरिज होगा या फिर अरेंज मैरिज। तो आइए जानते हैं कि मूलांक एक से लेकर नौ तक के लोगों का विवाह कैसा होगा?
मूलांक 1: लव मैरिज मुश्किल
मूलांक 1 वाले लोग शर्मिले स्वभाव के होते हैं। इस कारण से वे कभी भी अपनी प्रेमिका से अपने दिल की बात नहीं कह पाते हैं। प्रेम संबंधों में ये पहल नहीं कर पाते। इस वजह से इस मूलांक के लोगों का लव मैरिज होना मुश्किल होता है।
मूलांक 2: प्रेम विवाह का योग
मूलांक 2 का प्रतीक चंद्रमा है। मूलांक दो के लोग अपने साथी पर विश्वास करते हैं और ये प्रेम विवाह करते हैं। ऐसे लोगों की लव मैरिज की संभावना ज्यादा होती है।
मूलांक 3: लव मैरिज में सफल
मूलांक 3 का प्रतीक गुरु है। मूलांक 3 वाले लोग जिससे प्रेम करते हैं, उससे विवाह करने में सफल रहते हैं।
मूलांक 4: एक से अधिक प्रेम संबंध
मूलांक 4 का प्रतीक राहु है। ऐसे मूलांक वाले लोग प्रेम संबंधों को लेकर गंभीर नहीं होते हैं। इनके एक से अधिक प्रेम संबंध हो सकते हैं, हालांकि ये प्रेम विवाह करते हैं।
मूलांक 5: अरेंज मैरिज में विश्वास
मूलांक 5 के लोगों को अरेंज मैरिज पसंद होता है। ये प्रेम संबंध में होते हैं तो परिवार की सहमति से ही प्रेम विवाह यानी लव कम अरेंज मैरिज कर सकते हैं। इस मूलांक का प्रतीक बुध है।
मूलांक 6: लव मैरिज करते हैं
मूलांक 6 का प्रतीक शुक्र है। इन लोगों के एक से अधिक प्रेम संबंध हो सकते हैं। ये लव मैरिज करते हैं, लेकिन एक से अधिक प्रेम संबंधों के कारण इनको वैवाहिक जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
मूलांक 7: पत्नी से सच्चा प्रेम
मूलांक 7 का प्रतीक केतु है। ये लोग लव मैरिज करें या फिर अरेंज मैरिज, अपनी पत्नी से काफी प्रेम करते हैं। संकोचवश ये लोग कभी भी अपने लव पार्टनर से अपने दिल की बात नहीं कह पाते।
मूलांक 8: प्रेम विवाह
मूलांक 8 का प्रतीक शनि है। ऐसे मूलांक वाले लोग यदि तय कर लें कि प्रेम विवाह करना है तो वे जरूर सफल होते हैं।
मूलांक 9: अरेंज मैरिज
मूलांक 9 का प्रतीक मंगल है। ऐसे लोग अरेंज मैरिज में ही विश्वास रखते हैं। ये किन्हीं कारणों से प्रेम विवाह नहीं करते हैं।