Move to Jagran APP

नवरात्रि 2020 का राशिफल: कन्या राशि वालों को चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता का योग है

Navratri Horoscope Today आज से शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ हो रहा है। जानें आज किन लोगों पर मां दुर्गा की कृपा होगी। क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 17 अक्टूबर 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sat, 17 Oct 2020 05:00 AM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2020 07:40 AM (IST)
नवरात्रि 2020 का राशिफल: कन्या राशि वालों को चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता का योग है
जानें आज किन लोगों पर मां दुर्गा की कृपा होगी।

Navratri Horoscope Today: आज से शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ हो रहा है। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, शुद्ध आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 09 बजे से 10:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का पर्व एवं त्योहार: शारदी नवरात्रि प्रारंभ।

विशेष: शुद्ध आश्विन मास, शुक्ल पक्ष।

राशिफल

मेष: गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

वृष: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें। अधीनस्थ कर्मचारी या भाई बहन से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखें।

मिथुन: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सपन्न होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कर्क: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी, लेकिन पारिवारिक सदस्य से तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें।

सिंह: चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। मांगलिक कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहकर यात्रा करें।

कन्या: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

तुला: शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। भावुकता पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। शाही खर्च से बचने का प्रयास करें। धन हानि की आशंका है। महिला अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे।

धनु: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। यात्रा देशाटन या देवदर्शन की अभिलाषा पूरी होगी, लेकिन सचेत रहकर यात्रा करें।

मकर: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कुंभ: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक तनाव कम होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। गृहकार्य में व्यस्त हो सकते हैं।

मीन: रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.