Move to Jagran APP

Navratri 2020: नवरात्रि में ये 4 चीजें आपके लिए हो सकती हैं शुभ, जानें क्या हैं वे

Navratri 2020 मां दुर्गा की आराधना का पर्व नवरात्रि का प्रारंभ होने में कुछ घंटों की बस देर है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि में जिन पर माता प्रसन्न होती हैं उनको कुछ वह संकेत देती हैं। वो संकेत क्या हो सकते हैं आइए जानते हैं इसके विषय में।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Fri, 16 Oct 2020 02:10 PM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2020 05:39 AM (IST)
Navratri 2020: नवरात्रि में ये 4 चीजें आपके लिए हो सकती हैं शुभ, जानें क्या हैं वे
नवरात्रि का प्रारंभ होने में कुछ घंटों की बस देर है।

Navratri 2020: मां दुर्गा की आराधना का पर्व नवरात्रि का प्रारंभ होने में कुछ घंटों की बस देर है। उसके बाद से मां दुर्गा की पूजा प्रारंभ हो जाएगी और लोग नवरात्रि का व्रत प्रारंभ करेंगे। नवरात्रि हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, हर वर्ष आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से प्रारंभ होती है। इस बार 17 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 25 अक्टूबर यानी दशहरा तक नवरात्रि रहेगी। नवरात्रि के समय में हर कोई चाहता है कि माता उसकी भक्ति और उपासना से प्रसन्न हो जाएं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि में जिन पर माता प्रसन्न होती हैं, उनको कुछ वह संकेत देती हैं। वो संकेत क्या हो सकते हैं, आइए जानते हैं इसके विषय में।

loksabha election banner

1. सपने में कन्या का दिखाई देना

हिन्दू धर्म में कन्या को मां दुर्गा का स्वरूप माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि के समय स्वपन्न में आपको कोई कन्या दिखाई दे और वह आपको सिक्के दे रही हो तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। नवरात्रि में महाष्टमी के दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है।

2. नारियल, शंख या कमल को देखना

दुर्गा पूजा के दिनों में यदि आप सोकर उठते हैं और सबसे पहले नारियल या कमल का फूल दिख जाए, तो उसे शुभ माना जाता है। दोनों ही माता लक्ष्मी से जुड़े प्रतीकों में शामिल हैं। ऐसा होने का अर्थ यह माना जाता है कि उस व्यक्ति पर माता लक्ष्मी की कृपा हो सकती है।

3. स्वपन्न में उल्लू को देखना

नवरात्रि के समय में आपको सपने में उल्लू दिखाई देता है, तो उसे शुभ माना जाता है। उल्लू माता लक्ष्मी का वाहन है। ऐसी मान्यता है कि उल्लू के दिखने का संकेत व्यक्ति के आ​र्थिक स्थिति में सुधार होने से है।

4. मां दुर्गा या माता लक्ष्मी के दर्शन

स्वपन्न में मां दुर्गा या माता लक्ष्मी का दर्शन होना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा होने का अर्थ है कि आप पर माता की कृपा हो सकती है। आपके जीवन के कष्ट मिट सकते हैं। धन लाभ हो सकता है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.