Move to Jagran APP

Remedies of Navgrah Dosh in Kundli: जानिए, कुण्डली में व्याप्त नवग्रह दोष दूर करने के आसान उपाय

Remedies of Navgrah Dosh in Kundliज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की प्रतिकूल अवस्था को ही ग्रहदोष कहा गया है। ग्रहदोष को दूर करने के कई उपाय हैं। इनमें से कुछ आसान उपाय हम आपको बता रहे हैं जो आपकी कुण्डली में व्याप्त ग्रह दोष से मुक्ति दिलाते हैं....

By Jeetesh KumarEdited By: Published: Fri, 10 Dec 2021 05:19 PM (IST)Updated: Sun, 12 Dec 2021 05:19 AM (IST)
Navagraha Dosha Remedies: जानिए, कुण्डली में व्याप्त नवग्रह दोष दूर करने के आसान उपाय

 Navagraha Dosha Remedies: भारतीय ज्योतिषशास्त्र में सूर्य, चंद्रमा, गुरु, मंगल, शनि, बुध, शुक्र, राहु और केतु को नवग्रह माना जाता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इन नवग्रहों की स्थिति और गति का हमारे जीवन पर निर्णायक प्रभाव पड़ता है। इन ग्रहों के प्रतिकूल होने पर जीवन में परेशानियां आनी शुरू हो जाती हैं। इन ग्रहों की प्रतिकूल अवस्था को ही ग्रहदोष कहते हैं। ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के दोष को दूर करने के कई उपाय हैं। इनमें से कुछ आसान उपाय हम आपको बता रहे हैं, जो आपकी कुण्डली में व्याप्त ग्रह दोष से मुक्ति दिलाते हैं....

loksabha election banner

चंद्रदोष दूर करने का उपाय

कुंडली में व्याप्त चंद्र दोष को दूर करने के लिए पूर्णिमा की रात में चंद्रदेव को जल चढ़ाना चाहिए। इसके साथ चंद्र दोष दूर करने के लिए सफेद चीजों जैसे चावल, शक्कर, दूध आदि का दान करें।

मंगलदोष दूर करने का उपाय

मंगल दोष से मुक्ति के लिए मंगलवार को मसूर की दाल या लाल रंग की वस्तुओं का दान करना चाहिए। इसके साथ ही मंगलवार को भात पूजन करवाने से भी मंगल दोष के अशुभ प्रभाव में कमी आती है।

बुधदोष दूर करने का उपाय

कुंडली में व्याप्त बुध दोष दूर करने का सबसे सरल उपाय है बुधवार के दिन नियमित रूप से गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें। हरे रंग की वस्तुओं का दान करना भी बुधदोष से मुक्ति दिलता है।

गुरुदोष दूर करने का उपाय

गुरु या बृहस्पति ग्रह के दोष को दूर करने के लिए प्रत्येक गुरुवार को भगवान विष्णु को केले का भोग लगाने और उन्हें केसर या हल्दी मिश्रित जल चढ़ाना चाहिए।

शुक्रदोष दूर करने का उपाय

शुक्रदोष दूर करने का सबसे सरल उपाय है प्रत्येक शुक्रवार को मां लक्ष्मी का पूजन करना और उन्हें गुलाबी रंग के फूल समर्पित करना। इसके साथ ही शुक्र ग्रह के बीज मंत्र का जाप करना चाहिए।

सूर्यदोष दूर करने का उपाय

सूर्यदेव, नवग्रहों के स्वामी हैं, सूर्य दोष दूर करने के लिए नियमिततौर पर सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल का र्घ्य देना चाहिए। अर्घ्य देने के जल में रोली और लाल रंग का फूल मिलाकर अर्पित करना लाभप्रद होता है।

शनिदोष दूर करने का उपाय

शनिदोष से मुक्ति के लिए प्रत्येक शनिवार को शनिदेव की पूजा करें और शनिदेव या पीपल के पेड़ को सरसों का तेल चढ़ाएं। गरीबों और कुष्ठ रोगियों को भोजन करवाए और काले रंग की चीजों का दान करें।

राहुदोष दूर करने का उपाय

राहुदोष से मुक्ति के लिए भगवान शिव का पूजन करना चाहिए। इसके साथ चांदी का नाग-नागिन का जोड़ा बनवाकर इसे नदी में प्रवाहित कर दें या शिवलिंग पर चढ़ा दें। आपका राहुदोष दूर होगा।

केतुदोष दूर करने का उपाय

केतुदोष से मुक्ति के लिए काले सफेद रंग के कुत्ते को पालना चाहिए या फिर कुत्ते को बेसन का लड्डू खिलाना चाहिए। गरीब व्यक्ति को सफेद रंग का कंबल का दान करना भी लाभप्रद होता है।

डिस्क्लेमर

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.