Move to Jagran APP

Nag Panchami 2021: नाग पंचमी के दिन करें ये उपाय, काल सर्प दोष की समस्या हो जाएगी खत्म

Nag Panchami Aur Kaal Sarp Dosh कुंडली में काल सर्प दोष होने की वजह जीवन में विपत्ति का सामना करना पड़ जाता है। अथक मेहनत के बाद भी व्यक्ति को सफलता नहीं मिल पाती है इसीलिए इस दिन विधि-विधान के साथ नाग की पूजा की जाती है।

By Ritesh SirajEdited By: Published: Fri, 13 Aug 2021 03:23 PM (IST)Updated: Fri, 13 Aug 2021 03:23 PM (IST)
Nag Panchami 2021: नाग पंचमी के दिन करें ये उपाय, काल सर्प दोष की समस्या हो जाएगी खत्म
Nag Panchami 2021: नाग पंचमी के दिन करें ये उपाय, काल सर्प दोष की समस्या हो जाएगी खत्म

Nag Panchami Aur Kaal Sarp Dosh : आज नाग पंचमी का पर्व है। नाग भगवान शिव को बहुत प्रिय होते हैं। नागों के राजा वासुकि भगवान शिव के गले में रहकर उनकी शोभा बढ़ाते है। आज के दिन नाग देवता की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म के अनुसार नाग को भी देवता माना जाता है। कुंडली में काल सर्प दोष होने की वजह जीवन में विपत्ति का सामना करना पड़ जाता है। अथक मेहनत के बाद भी व्यक्ति को सफलता नहीं मिल पाती है, इसीलिए इस दिन विधि-विधान के साथ नाग की पूजा की जाती है। आइये जानते है काल सर्प दोष से बचने के लिए कौन-कौन से उपाय किये जा सकते हैं।

loksabha election banner
1. आज के दिन शिवलिंग का दूध, जल और शहद से अभिषेक करें। ओम नागकुलाय विह्म विषदन्यात धीमहि तन्नो सर्पः प्रचोदयात् मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे काल सर्प दोष से मुक्ति मिलती है।
 
2. काल सर्प दोष से बचने के लिए नागपंचमी के दिन सपेरे से नागों का जोड़ा खरीद कर उसे जंगल में मुक्त करें। इससे जीवन सांप संबंधित सभी समस्या से छुटकारा मिलेगा।

3. अपने वजन के बराबर कोयला खरीद कर नदी में प्रवाहित करने से काल सर्प दोष से मुक्ति मिलती है। हालांकि हमें जल प्रदूषण का ख्याल रखना चाहिए। 

4. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चांदी से बने नाग-नागिन का जोड़ा खरीद कर उसे नदी में प्रवाहित करने से काल सर्प दोष से मुक्ति मिलेगी।

5. यदि किसी मंदिर के शिवलिंग पर नाग नहीं लगा है तो उसपर पांच धातु वाला नाग लगवाने से किसी भी तरह के काल सर्प दोष से छुटकारा मिल जायेगा।

 डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.